हरिद्वार कुंभ में शामिल हुए निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कपिल देव का कोरोना से निधन
हरिद्वार कुंभ मेला 2021 में शामिल हुए निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कपिल देव की कोरोनावायरस से मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक कुंभ में शामिल हुए कपिल देव की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। खबर के अनुसार महामंडलेश्वर कपिल देव ने 13 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार कुंभ मेला में शामिल हुए किसी संत की कोरोना के चलते मौत का यह पहला मामला हैं।
हरिद्वार में लगे कुंभ मेले में अब तक लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं, हरिद्वार में कुंभ मेला कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन चुका हैं। यहां पिछले 4 दिनों में कोरोना के 1,701 नए केस मिले हैं। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शंभु कुमार झा ने गुरुवार को बताया कि यह संख्या पांच दिनों में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों और अनुयायियों के किए गए आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की हैं। इसमें हरिद्वार से लेकर देवप्रयाग तक का पूरा मेला क्षेत्र शामिल हैं।
इसे भी पढ़े: दिल्ली में 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए केस, अबतक 112 लोगों की मौत
शंभु कुमार ने कहा कि और आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि कुंभ मेला क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या 2,000 तक बढ़ सकती हैं। कुंभ मेला क्षेत्र 670 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें ऋषिकेश सहित हरिद्वार, टिहरी और देहरादून जिले शामिल हैं।
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले की अवधि को घटाने से इनकार कर दिया हैं। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मेला अवधि घटाने पर अभी कोई विचार नहीं है, न ही ऐसा कोई प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा हैं, कुंभ 30 अप्रैल अपनी समय सीमा पर ही समाप्त होगा।
इसे भी पढ़े: देश में पहली बार 2 लाख के पार हुए नए मामले, पिछले 24 घंटों में 1,038





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें