देश में पहली बार 2 लाख के पार हुए नए मामले, पिछले 24 घंटों में 1,038
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देश में संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा अब दो लाख तक पहुंच चुका हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 200,739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान चली गई हैं। हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 184,372 नए केस सामने आए थे। पिछले साल 2 अक्टूबर के बाद से बीते दिन देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई हैं।
इनमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 58,952 मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ने और चिंताजनक हालात को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लागू किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में 20,510 नए केस आए। राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड 17,282 नए केस दर्ज किए गए। बढ़ते केस को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सभी शहरों में 16-30 अप्रैल तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया हैं।
देश में 2 लाख नए मामलों के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 14.71 लाख हो चुकी हैं। जो कुल संक्रमित मामलों का 10.46 फीसदी हैं। एक्टिव केस भी पिछले 10 दिन में करीब दोगुना हो चुका हैं। वहीं देश में अब तक 11.44 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज भी दी जा चुकी हैं। बीते दिन 33 लाख 13 हजार 848 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा हैं।
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 89 फीसदी हैं। एक्टिव केस बढ़कर 10 हो गया। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान हैं। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान हैं।
इसे भी पढ़े: 'टीका उत्सव' के तीसरे दिन दी गईं कोरोना टीकों की 25 लाख से अधिक खुराकें




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें