Ads Right Header

दिल्ली में 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए केस, अबतक 112 लोगों की मौत

दिल्ली में 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए केस, अबतक 112 लोगों की मौत
दिल्ली में 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए केस, अबतक 112 लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा हैं। बीते 24 घंटोंं में कोरोना के 16 हजार 699 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 112 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 8661 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अब दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट बढ़कर 20.22% हो गया हैं। हालांकि नए कोरोना केस बुधवार के मुकाबले कम रहे हैं, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या बीते दिनों से ज्यादा हैं। 

बुधवार को कोरोना के 17 हजार 282 नए मामले सामने आए थे, जबकि 104 लोगों की मौत हुई थी। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना से मरने वालों का मौत का आंकड़ा 100 के पार हुआ हैं। दिल्ली में पिछले चार दिनों में ही 60 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 11, 652 लोगों ने दम तोड़ा हैं। 

इसे भी पढ़े: देश में पहली बार 2 लाख के पार हुए नए मामले, पिछले 24 घंटों में 1,038

दिल्ली में 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए केस, अबतक 112 लोगों की मौत

दिल्ली सरकार ने वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लगा दिया हैं इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं होगी। बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की घोषणा साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा वीकेंड कर्फ्यू के दौरान मॉल, जिम, स्पा और सभागार बंद रहेंगे।

सीएम ने कहा कि यात्री अपना टिकट दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। कर्फ्यू पास भी आवंटित किए जाएंगे। सिनेमा हॉल में 30% ही दर्शकों की उपस्थिति की मंजूरी होगी। रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी होगी, भोजन की होम डिलिवरी होगी। साथ ही दिल्ली में मॉल, स्पाॅ और जिम को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया हैं। वहीं वीकेंड बाजारों का जोन में बारी-बारी से खोला जाएगा। बता दें कि वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत शुक्रवार रात 10 बजे से होगी और यह सोमवार सुबह 6 तक लागू रहेगा।

इसे भी पढ़े: CBSE Board Exam 2021: कोरोना के चलते रद्द हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा, 12वीं परीक्षाएं टली

बता दें कि दिल्ली में हर दिन कोरोना अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं।  कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने नाइट कर्फ्यू के अलावा भी कई पाबंदियां लगाई हुई हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकार कोविड संबंधी व्यवहार जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाना आदि को सख्ती से लागू करना सुनिश्चित करेगी क्योंकि कुछ लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। फिलहाल सीएम अरविंद केजरीवाल लॉकडाउन से इनकार कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह कहा था कि अस्पतालों में मरीजों की स्थिति को देखकर लॉकडाउन पर फैसला लिया जाएगा। पता चले कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel