National
दिल्ली: देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वहीं दिल्ली भी देश के उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना ने अबतक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021
0
दिल्ली: देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वहीं दिल्ली भी देश के उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना ने अबतक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश भर में कुल 1,03,558 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली के हालात भी चिंताजनक हैं। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन फिर भी तमाम लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया हैं।
दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगने जा रहा हैं। बता दें नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। बता दें कि दिल्ली में पिछले तीन हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। दो मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही हैं। हालांकि पहले की तुलना में इस बार संक्रमण दर कम हैं, लिहाजा किसी भी तरह लॉकडाउन करने की जरूरत नहीं हैं। ऐसी स्थिति में स्थनीय प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़े: आखिरकार पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को यूपी को सौंपा
दिल्ली में लागू नाइट कर्फ्यू
- नाइट कर्फ्यू के एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों के अलावा बाकी का घूमना-फिरना और सड़कों पर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
- सरकार ने इसको लेकर पूरी लिस्ट जारी कर दी हैं। जिनको नाइट कर्फ्यू से छूट मिली हैं, उनको कई श्रेणियों में बांटा गया हैं।
- अधिकारियों को आईकार्ड दिखाना होगा, वहीं ऐसी श्रेणी भी बनाई गई है, जिनमें लोगों को ई पास लेने होंगे।
- इंटरस्टेट और इंट्रास्टेट मूवमेंट, ट्रांसपोर्टेशन (गुड्स) पर रोक नहीं होगी। इसके लिए अलग से मंजूरी या ई पास की जरूरत नहीं होगी।
- नाइट कर्फ्यू तुरंत प्रभाव से लागू हो गया हैं, और 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा।
- मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया हैं। क्योंकि दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी उछाल आया हैं।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें