Ads Right Header

गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर पहुंच शहीदों को दी श्रद्धांजलि

home-minister-amit-shah-paid-tribute-to-the-martyrs-who-reached-Jagdalpur

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद जवानों की संख्‍या बढ़कर 22 हो गई हैं। इस मामले पर हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह जगदलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसबीच गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात की। और उन्होंने कहा कि देश को मैं विश्वास दिलाता हूं कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 

साथ ही कहा कि देश जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लड़ाई रुकेगी नहीं, अंत तक ले जाएंगे। नक्सलियों के खिलाफ हमारी विजय निश्चित हैं। जो जवान शहीद हुए हैं, शहीदों के परिजनों को मैं यह कहना चाहता हूं कि आपके भाई, पति, बेटे ने जो देश के लिए बलिदान दिया है, उसे देश कभी भुला नहीं पाएगा। संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा हैं।  

 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel