Ads Right Header

आखिरकार पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को यूपी को सौंपा

eventually-punjab-police-handed-over-gangster-mukhtar-ansari-to-up

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद यूपी के गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को आखिरकार पंजाब पुलिस ने यूपी को सौंपा दिया हैं। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर यूपी पुलिस बांदा जेल के लिए रवाना हो चुकी हैं। बता दें कि आज 26 महीने बाद मुख्तार की यूपी में वापसी हो रही हैं। यूपी पुलिस टीम दोपहर 2:20 बजे रोपड़ से रवाना हुई, जो करीब 882 किमी का रास्ता तय कर के बांदा पहुंचेगी। 

बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस गैंगस्टर अंसारी को लाने के लिए आठ बार रोपड़ जेल के चक्कर लगा चुकी हैं। लेकिन हर बार पंजाब सरकार और जेल प्रबंधन द्वारा बहाना बनाने की वजह से यूपी पुलिस को कई बार खली हाथ लौटना पड़ा था। आज आखिरकार पंजाब पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस को सौंप दिया। बता दें अंसारी के खिलाफ यूपी में लगभग 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। 


eventually-punjab-police-handed-over-gangster-mukhtar-ansari-to-up

मुख्तार अंसारी का क्राइम रिकॉर्ड

ADG प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्तार अंसारी पर यूपी में 52 मामले दर्ज हैं। 15 विचाराधीन मामलों में मुख्तार को जल्द सजा दिलाए जाने का प्रयास जारी हैं। मुख्तार अंसारी का बिहार के सहाबुद्दीन गैंग से भी संपर्क में हैं। अंसारी और उसके गैंग की 192 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों के जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्तार गैंग की अवैध और बेनामी संपत्तियों का चिन्हीकरण लगातार जारी हैं। 

मुख्तार गैंग के अब तक 96 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 75 गुर्गों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई यूपी पुलिस ने की हैं। मुख्तार गैंग के 72 सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंसों का निरस्तीकरण किया गया। मुख्तार गैंग से जुड़े 7 ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की गई। फर्जी एंबुलेंस मामले में मुख्तार पर बाराबंकी में भी मुकदमा दर्ज हुआ हैं।


eventually-punjab-police-handed-over-gangster-mukhtar-ansari-to-up

बांदा जेल में तैयारी पूरी

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पंजाब के रोपड़ जेल से वापसी को लेकर बांदा की जेल ने पूरी तैयारी कर ली हैं। हालांकि, मुख्तार अंसारी के बुधवार सुबह तक बांदा पहुंचने की संभावना हैं। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांदा जेल प्रशासन की मांग पर जेल परिसर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के होटलों और मकानों के किरायेदारों की भी छानबीन की जा रही हैं। 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel