Ads Right Header

CBSE Board Exam 2021: कोरोना के चलते रद्द हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा, 12वीं परीक्षाएं टली

CBSE Board Exam 2021: कोरोना के चलते रद्द हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा, 12वीं परीक्षाएं टली

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया हैं। सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं। 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा। परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा। ये जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी हैं। 

कोरोनो वायरस बीमारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।  बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, "4 मई से 14 जून तक आयोजित होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 10वीं कक्षा के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा।

अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो कोरोना से हालात सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता हैं।" इस बीच शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों को देखते सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़े: CM केजरीवाल की केंद्र से अपील- हर हाल में रदद् हो 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

 

पीएम मोदी ने कहा- सरकार छात्रों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए, साथ ही उनके शैक्षणिक हितों को नुकसान न पहुंचे दिया जए।

दिल्ली शिक्षा मंत्री का बयान

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने  खुशी जाहिर करते हुए कहा, "उन्हें खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा ​स्थगित की गई हैं। 12वीं कक्षा के बच्चों के मन में जो चिंता बनी रहेगी उसको दूर किया जा सकता था। "मैं अपील करता हूं कि 12वीं कक्षा के छात्रों को भी आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए।"

कब होनी थी CBSE बोर्ड परीक्षाएं

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलनी थी। वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित करने का एलान किया गया था। सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 4 मई से होनी थी। सीबीएसई द्वारा जारी की गई डेटशीट के मुताबिक 6 मई को दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जानी थी। 10 मई को हिंदी ,11 मई को उर्दू, 15 को विज्ञान, 20 को होम साइंस, 21 मई को गणित और 27 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जानी थी।

इसे भी पढ़े: महाकुंभ में कोरोना विस्फोट,18 साधु समेत कई श्रद्धालु हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel