Ads Right Header

मोटरोला ने लांच किया ये सेट, दे रही है ये सब सुविधा


भारतिय ग्राहकों के लिये मोटोरोला ने MOTO G7 लॉन्च कर दिया हैं। जिसमें MOTO G7 में 6.2 इंच की मैक्स विज फुल HD+ डिस्प्ले दी गई हैं। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रॉसेसर दिया गया हैं और इसमें ओएस एंड्रॉइड पाई दिया गया हैं। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी फास्ट चार्ज के साथ ही 15W का टर्बो पावर चार्जर भी दिया गया हैं। आपको बता दें कि फोटॉग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 12MP का डुअल कैमरा सैटअप दिया गया हैं। इसमें पोट्रेड मोडए स्पॉट कलर और ऑटो स्माइल कैप्चर जैसे फीचर्स दिया गया हैं। इस स्मार्टफोन में 4GB की इंटर्नल मेमेरी दी गई हैं। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद के जरिए बढ़ाया जा सकता हैं। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3000mAh की हैं और क्नेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी दिया गया हैं।

इसे भी पढ़े: Nikon ने इस महीने तक ऑनलाइन फोटोग्राफी क्लासेस को फ्री किया।

इस फोन के साथ चीन की कंपनी ने Motorola One भी लॉच कर दिया हैं। इस फोन की खासियत हैं, कि इस स्मार्टफोन में 5.9 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक इस फोन को सिर्फ 20 मिनट चार्ज कर के 6 घंटे तक चलाया जा सकता हैं। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रॉसेसर पर चलता हैं। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटर्नल स्टोरेज दी गई हैं। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता हैं।

फोटॉग्रफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं। कंपनी ने इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। गूगल लेंस भी इन्बिल्ट हैं और पोट्रेट मोड का भी ऑप्शन दिया गया हैं। जो दूसरे कैमरा सेटअप स्मार्टफोन्स में दिए जाते हैं। स्मार्टफोन की बॉडी कर्व्ड ग्लास हैं और रियर से भी कर्व्ड हैं ताकि इसे होल्ड करने में आसानी हो कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों स्मार्टफोन्स में स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े: लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel