Ads Right Header

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल


बीजेपी ने जारी किया 40 स्टार प्रचारक के नाम, कौन-कौन है शामिल और किन्हें कर दिया गया नजरअंदाज जाने यहां चुनाव के आते ही राजनीतिक पार्टियां और नेताओं का प्रचार प्रसार जोरो से है. पार्टियां अपने स्टार प्रचारको के नाम का ऐलान करके उन्हे जनता के बीच जाने के लिये तारिखो का ऐलान कर रही है। एक तरफ जहां सभी पार्टियां अपने जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी दावं खेलना शुरु कर दी है। वही दुसरी तरफ सत्ता धारी पार्टी भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के लिस्ट को जारी कर दिया है।

इस लिस्ट को देखने के बाद लोगो के मन में कई सवाल खड़े हो रहे है। क्योंकी इस बार के स्टार प्रचारकों की सख्यां में बीजेपी के पितामह लाल कृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी को शामिल नहीं किया गया है। बता दे कि इस बार के स्टार प्रचारको के नाम में सबसे उपर पीएम मोदी का नाम है। वही साथ ही अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, भाजपा के पूर्व कलराज मिश्रा और लक्ष्मीकांत बाजपेयी के अलावा कई नेताओं के नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किए गए हैं।


इस लिस्ट को देखने के बाद लगता है कि बीजेपी 2014 के इतिहास को दोहराने के लिये पुरी तैयारी है। इस लिये तो बीजेपी उन्हीं नेताओं पर विश्वास कर रही है। जो उसे 2014 के चुनाव और उसके बाद के चुनाव में जीत दिलाने में कामयाब हुये थे। यूपी में हुये सपा बसपा के गठबंधन के बाद जहां एक तरफ बीजेपी को 80 सीटों में से अधिक से  अधिक  सीट निकालने का चैलेज है। वही कांग्रेस ने पुर्वी यूपी की बागडोर प्रियंका गांधी को देकर बीजेपी के लिये एक और समस्या पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि आखिर इन समस्याओं से बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक किस प्रकार भाजपा को निकालकर जीत दिलाते है?

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel