Ads Right Header

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा बीजेपी ने 5 सिर्फ जुमला बोला

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा बीजेपी ने 5 सिर्फ जुमला बोला

लोकसभा चुनाव के समर में पुरा देश रंगा हैं। जिसका अंदाजा लगातार नेताओं द्वारा किये बयान बाजी से लगाया जा सकता हैं। वहीं इसी कड़ी में सोमवार रात को बीजेपी ने यूपी में अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करके चुनावी मुड़ में ढ़ल गई हैं। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला हैं। इतना ही नहीं बल्कि  उन्होंने कहा सपा ने तीन छोटे दलों के साथ गठबंधन का ऐलान किया हैं। आपको बता दें कि सपा ने यूपी में बसपा के साथ खुले तौर पर गठबंधन का ऐलान तो पहले ही कर चुकी हैं। लेकिन अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि यूपी में  निषाद पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी का गठबंधन हैं। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियां चुनाव में एक-दूसरे के उम्मीदवारों का सहयोग करेंगे। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में भी हमने ऐसे गठबंधन किया था, जिस समीकरण को प्रदेश के बाबा मुख्यमंत्री भी समझ नहीं पाए थे।

पीएम मोदी द्वारा चलाये जा रहे मै भी चौकीदार कैंपेन पर अखिलेश ने तंज कसते हुये कहा कि चौकीदारों का सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी और समाजवादियों ने किया। अगर किसी ने चौकीदारों का अपमान किया है तो बीजेपी ने किया हैं। अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा का चुनावी मुद्दा सिर्फ विपक्ष और चौकीदारी हैं। इसके अलावा कुछ भी नहीं यह अपने काम पर जनता के बीच नहीं जाते है, क्योंकि इन्होंने कोई काम नहीं किया। 5 सालों में सिर्फ जुमले बाजी ही कि हैं। 

यही नही उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी के प्रचारक राज्यपाल, सरकारी एजेंसियां और मीडिया हैं। सपा प्रमुख ने लिखा कि भाजपा की चुनावी रणनीति सोशल मीडिया, नफ़रत और पैसा हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने लिखा की भाजपा की बीते पांच साल की उपलब्धि भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोज़गारी हैं। अखिलेश यादव ने इस पोस्ट के साथ अपनी और अपनी पत्नी डिंपल यादव की तस्वीर भी साझा की।

यही नही अखिलेश यादव ने अपने पत्नी डिपंल यादव की फोटो के साथ ट्विट करके कहा कि भाजपा की बीते पांच साल की उपलब्धि भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोज़गारी हैं। अखिलेश यादव ने इस पोस्ट के साथ अपनी और अपनी पत्नी डिंपल यादव की तस्वीर भी साझा की, बता दें कि आज अखिलेश यादव मीडिया से बात करेंगे, इस दौरान वह चुनावी रणनीति पर बात कर सकते हैं।गौरतलब है कि अखिलेश यादव भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट आजमगढ़ से किस्मत आजमाएंगे जबकि, उनकी पत्नी डिंपल यादव अपनी लोकसभा सीट कन्नौज से ही चुनावी मैदान में होंगी।

समाजवादी पार्टी इस बार बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में हैं।समाजवादी पार्टी ने अभी तक कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव की सीट बंदायू, अक्षय यादव की सीट फिरोज़ाबाद शामिल हैं. अखिलेश और मायावती जल्द ही अपने साझा प्रचार की शुरुआत करेंगे, दोनों इस बार करीब 10 से अधिक साझा चुनावी रैलियां करेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel