Ads Right Header

जस्टिस एनवी रमन्‍ना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्‍ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

जस्टिस एनवी रमन्‍ना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्‍ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

जस्टिस एनवी रमन्‍ना देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रमन्‍ना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी हैं। एनवी रमन्‍ना 26 अगस्‍त 2022 तक इस शीर्ष पद पर बने रहेंगे। वह 24 अप्रैल को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद की शपथ लेंगे। बता दें कि पिछले महीने CJI एसए बोबडे ने अपने उत्‍तराधिकारी के तौर पर जस्टिस एनवी रमन्‍ना के नाम की सिफारिश की थी।

23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं चीफ जस्टिस बोबडे 

23 अप्रैल को चीफ जस्टिस बोबडे रिटायर होने जा रहे हैं। नागपुर में जन्मे बोबडे ने 18 नवंबर 2019 को 63 साल की उम्र में देश के 47वें सीजेआई का पद संभाला था। अपने रिटायरमेंट से करीब महीना भर पहले चीफ जस्टिस अपने उत्तराधिकारी का नाम सीलबंद लिफाफे में सरकार को भेजते हैं।

बता दें कि इस सिफारिश पर पीएम के साथ विचार विमर्श के बाद देश के राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट में शीर्ष पद के लिए नाम का ऐलान करते हैं।

इसे भी पढ़े: आखिरकार पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को यूपी को सौंपा

कौन हैं जस्टिस एनवी रमन्ना

जस्टिस एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में एक किसान परिवार में हुआ। उनका पूरा नाम नथालपति वेंकट रमन्ना है। फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट में जज हैं। रमन्ना ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में साल 2000 तक प्रैक्टिस की। सिविल, क्रिमिनल, कॉन्स्टिट्यूशनल, लेबर, सर्विस और इलेक्शन से जुड़े मामले में उन्होंने प्रैक्टिस की हैं। जबकि, कॉन्स्टिट्यूशनल, क्रिमिनल, सर्विस और इंटर-स्टेट रिवर लॉ में उनकी विशेषज्ञता रही हैं। वह कई सारे सरकारी संगठनों में पैनल काउंसलर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 

वो आंध्र प्रदेश में एडिश्नल एडवोटकेट जनरल भी रह चुके हैं। इसके बाद 2013 में उन्‍होंने दिल्ली हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद संभाला। इसके तीन महीनों के भीतर ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पोस्टिंग दी गई थी। रमन्ना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 को समाप्‍त हो रहा हैं। अगले सीजेआई के पद पर वह करीब 16 महीने तक रहेंगे।

इसे भी पढ़े: दिल्‍ली में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel