पीएम मोदी ने दिल्ली के एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई
देश में कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली हैं। इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी को भारत बायोटेक की देश में विकसित कोवैक्सीन की पहली डोज एक मार्च को लगाई गई थी।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए देश की जनता से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की हैं। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक हैं, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देने वाली नर्स का नाम निशा शर्मा हैं। वे पंजाब की रहने वाली हैं।
निशा ने पीएम को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी। उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी थीं, जिन्होंने पीएम मोदी को वैक्सीन की पहली डोज दी थी। वैक्सीन दिए जाने के बाद नर्स निशा शर्मा ने कहा, ‘मैंने पीएम मोदी को टीके की दूसरी डोज दी। साथ ही उन्होंने कहा पीएम मोदी को वैक्सीन देना और उनसे मिलना उनके लिए यादगार लम्हा रहा।
Got my second dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS today.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2021
Vaccination is among the few ways we have, to defeat the virus.
If you are eligible for the vaccine, get your shot soon. Register on https://t.co/hXdLpmaYSP. pic.twitter.com/XZzv6ULdan
बता दें कि देश में वैक्सीन की अबतक 9 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। पिछले कुछ हफ्तों में देश में फिर से कोरोना मामलों में को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा हैं। 1 अप्रैल को टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हुआ था, जिसके तहत 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुमति हैं।
पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक आज
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे पर पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। कोरोना वाइरस को लेकर पीएम की अहम बैठक आज शाम 6.30 बजे होगी। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी देश में कोरोना वायरस के हालात का जायज़ा लेंगे। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें