Ads Right Header

ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, राज्यों के साथ तालमेल बनाने के दिए निर्देश

pm-modi-review-meeting-on-oxygen-supply-in-hospitals

देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच देश में ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरतों और उपलब्धता को लेकर समीक्षा की। इस बीच पीएम ने राज्यों से तालमेल बैठाने को कहा हैं। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़े शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही हैं। ऑक्सीजन की कमी को लेकर कई जगहों पर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा हैं। इसे देखते हुए कुछ राज्यों ने पीएम मोदी से ऑक्सीजन के लिए मदद मांगी हैं। 

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर बैठक

पीएमओ से जारी एक बयान के मुताबिक, पीएम ने देश में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की समीक्षा की हैं। इस समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय समेत सड़क परिवहन, स्टील, उद्योग संवर्धन विभागों व अन्य मंत्रालयों की ओर से संबंधित जानकारियां पीएम से साझा की गई। इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकारों और सभी मंत्रालयों को एकसाथ काम करने की जरूरत हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार संपर्क में हैं। 

इसे भी पढ़े: दिल्ली में 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए केस, अबतक 112 लोगों की मौत

बयान में कहा गया कि पीएम

पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सभी प्लांट की क्षमता के मुताबिक उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया हैं। यह भी बताया गया कि स्टील प्लांट में ऑक्सीजन सप्लाई के सरप्लस स्टॉक को मेडिकल इस्तेमाल के लिए साझा किया जा रहा हैं। पीएम ने अधिकारियों से आग्रह किया कि पूरे देश में ऑक्सीजन टैंकरों को बिना किसी रोक के आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए। 

इसके अलावा ऑक्सीजन भरने वाले प्लांट को भी जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ 24 घंटे काम करने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इंडस्ट्रियल सिलिंडर को भी साफ करने के बाद ऑक्सीजन के इस्तेमाल के लिए अनुमति दे रही हैं। इसके अलावा टैंकर की कमी होने पर नाइट्रोजन और आर्गन टैंकरों का इस्तेमाल ऑक्सीजन टैंकर के रूप में स्वत: किया जा सकेगा। अधिकारियों ने पीएम मोदी को ऑक्सीजन के आयात की कोशिशों के बारे में भी जानकारी दी।

इसे भी पढ़े: सीबीएसई के बाद अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel