Ads Right Header

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज, औरों से भी की अपील

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज, औरों से भी की अपील

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज ली, और वैक्सिन लगवाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल लंबे वक्त से डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने चार मार्च को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में वैक्सिन की पहली डोज ली थी। 

वैक्सिन लगवाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने आज टीके की दूसरी खुराक लगवाई। मैं हर पात्र व्यक्ति से अपील करता हूं कि वह टिका लगवाए।’’

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में दिल्‍ली भी शामिल हैं। दिल्ली में हर दिन हजारों की संख्‍या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहें हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को एक ही उपाया समझ आ रहा है वो वैक्‍सीन हैं। यहीं कारण है की केंद्र और राज्‍य सरकार टीकाकरण अभियान पर जोर दे रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीसरे चरण में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। दिल्ली सरकार ने हाल में कोविड-19 के 1.34 करोड़ टीके की खुराक खरीदने की मंजूरी दे दी हैं। 

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के करीब 72.20 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के 10 राज्यों में हैं। इस सूची में अन्य राज्य कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 3 लाख 79 हजार 257 मामले सामने आए हैं। देश में इस वक्त कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel