पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: शाम 5.32 बजे तक 76 प्रतिशत वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और आखिरी चरण में आज 35 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। खास बात ये है, कि अब तक के सभी चरणों में सीधा मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच देखा गया लेकिन आखिरी चरण में टीएमसी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के बीच काटें की टक्कर होती नजर आ रही हैं। इस फेज में कांग्रेस और टीएमसी दोनों पार्टियों का सारा दारोमदार मुस्लिम वोटर्स पर टिका हैं। मुस्लिम वोटर्स के रुख पर ममता बनर्जी की बंगाल में वापसी की उम्मीदें टिकी हुई हैं तो कांग्रेस के लिए अपने वजूद को बचाए रखने का सवाल है ?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें चरण में 4 जिलों की 35 सीटों के लिए वोटिंग हो रही हैं। इनमें मालदा की 6, बीरभूम की 11, मुर्शिदाबाद की 11 और कोलकाता नॉर्थ की 7 सीटें शामिल हैं। हालांकि, मालदा और मुर्शिदाबाद जिले कुछ सीट पर 7वें चरण में मतदान हो चुका है, ऐसे में अब बाकी बची सीटों पर 29 अप्रैल यानि गुरुवार को मतदान होना हैं।
2016 में टीएमसी-कांग्रेस का दबदबा
बता दें कि साल 2016 विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस और टीएमसी का सियासी वर्चस्व कायम था। इन 35 सीटों में से टीएमसी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 13 सीटें कांग्रेस को मिली थी। बीजेपी महज एक सीट ही जीत सकी थी और 3 सीटें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के खाते में गई थी। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी।
अंतिम चरण का सियासी समीकरण अंतिम चरण की 35 सीटों पर मुस्लिम वोटर काफी अहम माने जा रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से सियासी तस्वीर बदल गई हैं। मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद टीएमसी बनी थी, जिसके चलते उसे 19 सीटों पर बढ़त मिली थी। इसके अलावा 11 सीटों पर बीजेपी और 5 सीटों पर कांग्रेस आगे रही थी। हालांकि, मालदा और मुर्शिदाबाद दो ऐसे जिले हैं, जहां मुस्लिम वोटर्स टीएमसी के मुकाबले कांग्रेस को तरजीह देते रहे हैं।
- 5:32 PM| 29 APR 2021 ________________________
शाम 5.32 बजे तक 76 प्रतिशत वोटिंग
शाम 5.32 बजे तक पश्चिम बंगाल में 76.07% मतदान हुआ।
76.07% voter turnout recorded till 5.32pm in #WestBengalElections2021
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 3:50 PM| 29 APR 2021 ________________________
3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 68.66 फीसदी मतदान हुआ। मालदा में 70.85, मुर्शिदाबाद में 70.91, कोलकाता नॉर्थ में 51.40, बीरभूम में 73.92 फीसदी मतदान हुआ।
- 3:33 PM| 29 APR 2021 ________________________
अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद में किया मतदान
कांग्रेस सांसद और पार्टी के राज्य अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर आठवें और अंतिम चरण में अपना वोट डाला।
Congress MP and party's state chief Adhir Ranjan Chowdhury casts his vote for the eighth and final phase of #WestBengalElections at a polling booth in Murshidabad. pic.twitter.com/0DqGpYsSnz
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 2:44 PM| 29 APR 2021 ________________________
वोट देने 31 साल की जगह पहुंची 50 साल की महिला-चौबे
कल्याण चौबे का आरोप है कि 31 साल की महिला की बजाय 50 साल की बूढ़ी महिला वोट देने पहुंची थी, जिस पर पोलिंग एजेंट ने आपत्ति जताई तो टीएमसी ने गुंडागर्दी करते हुए एजेंट को डांट दिया।
- 2:26 PM| 29 APR 2021 ________________________
TMC ने किया कल्याण चौबे की कार का घेराव
TMC समर्थकों ने उत्तरी कोलकाता के मानिकतला में बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे की कार का घेराव किया।
#WATCH | TMC supporters gherao car of BJP candidate Kalyan Chaubey in Maniktala, North Kolkata. He says, "Our polling agent was sitting inside when a 50-yr-old woman came to vote instead of a 31-yr-old woman. When the agent objected she was scolded. This is hooliganism of TMC." pic.twitter.com/2aTzFdWevc
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 1:59 PM| 29 APR 2021 ________________________
दोपहर 1 बजे तक 56.19 फीसदी वोटिंग
दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में कुल 56.19 फीसदी मतदान हुआ।मालदा में 58.78, मुर्शिदाबाद में 58.89. कोलकाता नॉर्थ में 41.58, बीरभूम में 60.08 फीसदी मतदान हुआ।
- 1:44 PM| 29 APR 2021 ________________________
इलाके में रीगिंग कर रहे टीएमसी समर्थक -कल्याण चौबे
मानिकतला के बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा इलाके में टीएमसी समर्थक रीगिंग कर रहे हैं। कई जगह उनके कैंप ऑफिस तोड़ दिए गए हैं। सेंट्रल फोर्स के जवान और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी हैं।
- 1:42 PM| 29 APR 2021 ________________________
बंगाल के CEO से मिलेगा बीजेपी डेलिगेशन
बंगाल में हो रहे आठवें दौर के मतदान के बीच बीजेपी का एक डेलिगेशन आज शाम 4 बजे राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करेगा।
- 12:44 PM| 29 APR 2021 ________________________
बीजेपी उम्मीदवार का दावा-जान को खतरा
मानिकतला के बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा हैं। उन्हें बार-बार धमकाते हुए कहा जा रहा है कि रात को देख लेंगे. आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने कल्याण चौबे का घेराव कर प्रदर्शन किया।
- 12:36 PM| 29 APR 2021 ________________________
टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल नजरबंद
टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने मतदान किया. चुनाव आयोग ने अनुब्रत मंडल को नजरबंद किया हुआ हैं।
- 12:30 PM| 29 APR 2021 ________________________
बीजेपी उपाध्यक्ष ने डाला वोट
बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।
- 12:25 PM| 29 APR 2021 ________________________
टीएमसी समर्थकों के हमले में बीजेपी कार्यकर्ता को लगी चोट
कोलकाता के दिगंबर जैन बालिका स्कूल के पास बीजेपी कार्यकर्ता मनोज मालिक पर टीएमसी समर्थकों ने हमला किया। हमले में उनका सिर फट गया।
- 12:17 PM| 29 APR 2021 ________________________
TMC-BJP में फिर हुई हिंसक झड़प
बेलियाघाटा में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच एकबार फिर झड़प का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर हॉकी स्टिक, लाठी, ईंट और पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में बीजेपी समर्थकों के सिर में चोट लगी है. चुनाव आयोग ने पूरी घटना पर रिपोर्ट तलब की हैं।
- 12:11 PM| 29 APR 2021 ________________________
बीरभूम जिले में सॉकेट बम मिलने से हड़कंप
वोटिंग के बीच बीरभूम जिले के खयरासोल में एक सॉकेट बम जब्त किया गया हैं। यह बम एक बैग के भीतर पाया गया हैं। इसके साथ ही उसमें बम बनाने का मशाला भी मौजूद हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया हैं।
- 11:53 AM| 29 APR 2021 ________________________
EC ने माना बंगाल में हुआ शांतिपूर्ण मतदान-सौगत रॉय
चुनाव आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्वीकार किया है कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है. दिल्ली के नेता बड़ी-बड़ी बात कर रहे थे. बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की गई।
- 11:51 AM| 29 APR 2021 ________________________
TMC डेलिगेशन ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
टीएमसी सांसद सौगत रॉय, मंत्री सुब्रत मुखर्जी और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक डेलिगेशन ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. टीएमसी ने चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के निर्देश के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई. इसके साथ ही कहा कि सेंट्रल फोर्स को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
- 11:42 AM| 29 APR 2021 ________________________
सुबह 11 बजे तक 37.80 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 37.80 फीसदी मतदान हुआ। मालदा में 41.58,मुर्शिदाबाद में 41.4, नॉर्थ कोलकाता में 27.60, बीरभूम में 38.11 फीसदी वोटिंग हुई।
- 11:16 AM| 29 APR 2021 ________________________
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पत्नी संग डाला वोट
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में वोट डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र में सबसे बड़ा त्योहार हैं। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का 100 फीसदी पालन किया जा रहा हैं। वह व्यवस्थाओं से बहुत खुश हैं।
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar and his wife Sudesh Dhankhar cast their votes at a polling booth in Chowringhee, Kolkata. #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/QpM5BcyS73
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 11:12 AM| 29 APR 2021 ________________________
TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप-बीजेपी
बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि कोलकाता के श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि पूर्व पार्षद शान मित्रा के नेतृत्व में उनपर हमला किया गया।
- 10:50 AM| 29 APR 2021 ________________________
बीजेपी उम्मीदवार पर हमले का विरोध
मानिकतला में बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे पर हमले के आरोप में पार्टी समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इलाके में तनाव का माहौल हैं।
- 10:34 AM| 29 APR 2021 ________________________
सुबह 9:31 बजे तक मालदा में सबसे ज्यादा वोटिंग
सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक मालदा में 18.94, मुर्शिदाबाद में 18.89, नॉर्थ कोलकाता में 12.89 और बीरभूम में 13.50 फीसदी मतदान हुआ।
- 9:46 AM| 29 APR 2021 ________________________
सुबह 9:31 बजे तक 16.4 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक 16.4 फीसदी मतदान हुआ।
#WestBengalElections2021 | 16.04% voter turnout recorded till 9:31 am. pic.twitter.com/vlBswY3tLf
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 9:21 AM| 29 APR 2021 ________________________
पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लाइनें
मुर्शिदाबाद के जलांगी विधानसभा के एक मतदान केंद्र पर वोटर्स लगातार मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। (तस्वीरें मुर्शिदाबाद के जलांगी विधानसभा के एक मतदान केंद्र से।) pic.twitter.com/TvSb3EfK9W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2021
- 9:16 AM| 29 APR 2021 ________________________
वोटिंग के बीच कोलकाता में फेंका बम
आठवें चरण की वोटिंग के दौरान उत्तरी कोलकाता में महाजाति सदन सभागार ऑडिटोरियम के पास बमबारी की घटना सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने घटना की पूरी जानकारी मांगी हैं।
West Bengal: A bomb was hurled near Mahajati Sadan Auditorium in north Kolkata today. Election Commission has sought details of the incident. Details awaited. pic.twitter.com/hbhikPorZo
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 9:05 AM| 29 APR 2021 ________________________
यहां पर जंगल राज-बीजेपी उम्मीदवार
गोपाल चंद्र साहा ने कहा कि साहपुर में 18 अप्रैल को एक सार्वजनिक रैली हुई थी, जहां पर उनको टीएमसी या कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोली मार दी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. उन्होंने कहा कि यहां ‘जंगल राज’ हैं।
- 8:58 AM| 29 APR 2021 ________________________
बीजेपी उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा ने डाला वोट
मालदा से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा ने वोट डाला. उन्होंने कहा कि यहां उम्मीदवार भी सुरक्षित नहीं हैं। TMC समर्थकों ने बहुत से बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की है। बीजेपी के पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर तक नहीं घुसने दिया जा रहा हैं।
पश्चिम बंगाल: मालदा से भाजपा उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा ने वोट डाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2021
उन्होंने कहा, ''यहां उम्मीदवार भी सुरक्षित नहीं हैं। TMC के गुंडों ने बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है। कुछ मतदान केंद्र में हमारे मतदान एजेंट को घुसने नहीं दिया जा रहा है।'' pic.twitter.com/rNCjvZTpTf
- 8:38 AM| 29 APR 2021 ________________________
दिव्यांग मतदाताओं ने डाला वोट
बीरभूम के बोलपुर में एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाला।
- 8:31 AM| 29 APR 2021 ________________________
दांव पर लगी 71 लाख लोगों की जिंदगी-डेरेक ओब्रायन
आठवें चरण के मतदान के बीच TMC नेता डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चुनाव संपन्न कराने के लिए 3 लाख से ज्यादा स्टाफ ड्यूटी पर तैनात है. करीब 84 लाख वोटर हैं। 71 लाख लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हैं।
- 8:17 AM| 29 APR 2021 ________________________
कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से करें वोट-PM मोदी
पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से आखिरी चरण में वोट देने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से वोटर्स मतदान करके लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करें।
Last phase of the 2021 West Bengal elections takes place today. In line with the COVID-19 protocols, I call upon people to cast their vote and enrich the festival of democracy.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2021
- 8:13 AM| 29 APR 2021 ________________________
लोकतंत्र के समर्थन के लिए करें वोट-राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी वोटर्स से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आज वोटर्स को सकारात्मक वोट करना चाहिए। हर वोट मायने रखता हैं। आपका वोट लोकतंत्र के समर्थन के लिए होता हैं।
For strengthening democracy levery voter must positively vote in Eighth Phase today. Every vote matters.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) April 29, 2021
Your vote sustains democracy. There can be just no ground not to vote.
Those not voting forfeit moral authority to project grievances on governance.
- 8:03 AM| 29 APR 2021 ________________________
बूथ के बाहर वोटर्स की भारी भीड़
बीरभूम में अब सामान्य तरीके से मतदान चल रहा है. आधे घंटे देर से वोटिंग शुरू होने की वजह से बूथ के बाहर वोटर्स की भारी भीड़ लग गई।
- 7:59 AM| 29 APR 2021 ________________________
EVM में गड़बड़ी से वोटिंग प्रभावित
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पोलिंग बूथ नंबर-188 पर ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से वोटिंग आधे घंटे लेट शुरू हुई।
Voting began with a half an hour delay due to a glitch in the EVM, at polling booth number 188 in Birbhum.
— ANI (@ANI) April 29, 2021
Voters are casting their votes for the eighth and final phase of #WestBengalElections today. pic.twitter.com/eXIp3aZf58
- 7:39 AM| 29 APR 2021 ________________________
बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी कतारें
मुर्शिदाबाद के एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग चल रही हैं। बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सभी लोग वोट डालने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
Voting for the eighth and final phase of #WestBengalPolls is underway. Visuals from a polling booth in Murshidabad. pic.twitter.com/YCFYEP3yGq
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 7:34 AM| 29 APR 2021 ________________________
पहली बार शांति-व्यवस्था के बीच वोटिंग-मिथुन
कोलकाता में वोट डालने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने आज तक इतनी शांति-व्यवस्था के बीच वोटिंग नहीं की। सुरक्षा का अच्छा इंतजाम हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई भी दी।
- 7:28 AM| 29 APR 2021 ________________________
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट
बीजेपी के स्टार कैंपेनर और बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के काशीपुर-बेलगछिया में एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Actor and BJP leader Mithun Chakraborty cast his vote for the final phase of #WestBengalPolls, at a polling station in Kashipur-Belgachia, North Kolkata
— ANI (@ANI) April 29, 2021
He says, "I had never voted so peacefully ever before. I must congratulate all the security personnel." pic.twitter.com/3nXS3UvkDI
- 7:26 AM| 29 APR 2021 ________________________
कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के लिए चुनौती
मुर्शिदाबाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का गृह क्षेत्र है, ऐसे में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन यहां पर अच्छे वोटों की उम्मीद कर रहा हैं।
- 7:23 AM| 29 APR 2021 ________________________
35 सीटों पर 42 फीसदी मुस्लिम आबादी
आखिरी चरण की 35 सीटों पर करीब 42 फीसदी मुस्लिम आबादी है। वहीं 17 फीसदी अनुसूचित जाति और 3 फीसदी अनुसूचित जनजाति है।
- 7:20 AM| 29 APR 2021 ________________________
35 सीटें मुस्लिम वोटर्स के लिहाज से अहम
आठवें चरण की 35 सीटें मुस्लिम वोटर्स के लिहाज से काफी अहम हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी वोटर्स की पहली पसंद थी. उसे 19 सीटों पर बढ़त मिली थी।
- 7:17 AM| 29 APR 2021 ________________________
टीएमसी-कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन में मुकाबला
टीएमसी-कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला हैं। इस फेज में सभी पार्टियों की मुस्लिम वोटर्स पर खास नजर हैं।
- 7:06 AM| 29 APR 2021 ________________________
35 सीटों पर वोटिंग शुरू
पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण के लिए 35 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी हैं। पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लाइनें लगी हुई हैं।
Voting for the eighth and final phase of #WestBengalElections2021 begins; 35 seats in the fray. pic.twitter.com/9scoGNcLrT
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 7:00 AM| 29 APR 2021 ________________________
मालदा में वोटर्स की लंबी कतारें
मालदा में पोलिंग बूथ नंबर-23/24 के बाहर वोटर्स की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सभी वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
Voters form queues outside polling booth number 23/24 in Malda; voting for the eighth and last phase of #WestBengalPolls will begin at 7 am today. pic.twitter.com/PgunPzWjtx
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 6:41 AM| 29 APR 2021 ________________________
आखिरी चरण में 84 लाख 77 हजार 728 वोटर्स
आज कुल 84 लाख 77 हजार 728 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 43 लाख 55 हजार 853 पुरुष वोटर्स और 41 लाख 21 हजार 735 महिला वोटर्स हैं।
- 6:36 AM| 29 APR 2021 ________________________
कोलकाता के पोलिंग बूथ पर तैयारियां
आठवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 7 बजे से वोटिंग शुरू होने जा रही हैं।
Preparations underway at a polling booth in Kolkata ahead of the last and eighth phase of #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/3z6nzlzV19
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 6:31 AM| 29 APR 2021 ________________________
वोटिंग से पहले मॉक पोल
पश्चिम बंगाल में वोटिंग शुरू होने से पहले चुनाव अधिकारियों ने मालदा में पोलिंग बूथ नंबर-23/24 पर मॉक पोल आयोजित किया।
West Bengal: Election officials conduct a mock poll at polling booth number 23/24 in Malda.
— ANI (@ANI) April 29, 2021
Voting for the eighth and last phase of Assembly elections will start at 7 am. pic.twitter.com/eqD9rBUoGG
- 6:28 AM| 29 APR 2021 ________________________
मतदान से पहले वोटर्स का इंतजार
शांतिनिकेतन, बोलपुर में एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार लगी हुई है, सभी लोग मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
Voters queue up outside a polling booth in Shantiniketan, Bolpur; polling for the eighth and last phase of #WestBengalPolls will commence at 7 am today. pic.twitter.com/jIBvZqvt8c
— ANI (@ANI) April 29, 2021
- 6:24 AM| 29 APR 2021 ________________________
आज जिन 4 जिलों की 35 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है उनमें बीरभूम की 11, मालदा की 6, मुर्शिदाबाद की 11, कोलकाता नॉर्थ की 7 सीटें शामिल हैं।
- 6:24 AM| 29 APR 2021 ________________________







Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें