देश के 48वें चीफ जस्टिस बने एन वी रमन्ना, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ
![]() |
| देश के 48वें चीफ जस्टिस बने एन वी रमन्ना, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ |
आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज जो CJI बने
जस्टिस रमन्ना आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज हैं, जो CJI बने हैं। जस्टिस रमन्ना 26 अगस्त 2022 तक इस शीर्ष पद पर बने रहेंगे। यानी उनका कार्यकाल दो साल से कम बचा हैं। नवंबर 2019 में जस्टिस बोबडे ने 47वें सीजेआई के रूप में शपथ ली थी। जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस बोबडे को CJI बनाया गया था।
इसे भी पढ़े: चमोली में बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा, ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी
1983 में जस्टिस रमना ने वकालत की शुरुआत की
जस्टिस एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में एक किसान परिवार में हुआ। 10 फरवरी 1983 को उन्होंने वकालत की शुरुआत की। 27 जून 2000 को वे आंध्रप्रदेश के हाईकोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए। जस्टिस रमन्ना को फरवरी 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उन्होंने 10 फरवरी 1983 को वकालत के साथ करियर की शुरुआत की थी।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें