Ads Right Header

सीबीएसई के बाद अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित

ICSE Board Exam 2021: सीबीएसई के बाद अब आईसीएसई बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कोरोना के कारण यह निर्णय लिया गया हैं। 

सीबीएसई के बाद अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित

कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई (CBSE) के बाद अब आईसीएसई  बोर्ड (ICSE Board) ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई सहित कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द व स्थगित करने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब सीआईएससीई की परीक्षाएं भी स्थगित हो सकती हैं। 

दरअसल, 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने वाली थी, जबकि 12वीं की परीक्षा आठ अप्रैल से चली रही थीं। बता दें कि सीआईएससीई दो बोर्ड्स से मिलकर बना हैं। इसके तहत 10वीं की परीक्षा आईसीएसई बोर्ड के और 12वीं की आईएससी बोर्ड के अंतर्गत होती हैं। आईसीएसई बोर्ड की ओर से बताया गया है कि कोरोना की वजह से 10वीं (ISCE Exam 2021) और 12वीं (ISC Exam 2021) की परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़े: ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, राज्यों के साथ तालमेल बनाने के दिए निर्देश

 

इनके आयोजन के मामले में कोरोना महामारी के हालातों की समीक्षा के बाद जून 2021 के पहले सप्ताह में फैसला लिया जाएगा। वहीं आईसीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए नई तारीख की ऐलान बाद में करने की बात कही हैं।

आईसीएसई बोर्ड के मौजूदा शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षा चार मई से शुरू होकर 07 जून को संपन्न होनी हैं। जबकि 12वीं की परीक्षा 08 अप्रैल से जारी हैं। यह 18 जून को समाप्त होगी। यह शेड्यूल बोर्ड की ओर से एक मार्च को जारी किया गया था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel