Exclusive
कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने देश के सभी राज्यों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। जिसके चलते स्कूल एक बार फिर बंद होने जा रहे हैं। यूपी में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस को लेकर प्रदेश के सीएम योगी ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि सीएम योगी ने मंगलवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की और कई अधिकारियों को निर्देश जारी किए। सीएम योगी ने कक्षा 1 से 8वीं तक प्रदेश के सभी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए।
कोरोना से एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें, 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल
बुधवार, 31 मार्च 2021
0
कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने देश के सभी राज्यों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। जिसके चलते स्कूल एक बार फिर बंद होने जा रहे हैं। यूपी में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस को लेकर प्रदेश के सीएम योगी ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि सीएम योगी ने मंगलवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की और कई अधिकारियों को निर्देश जारी किए। सीएम योगी ने कक्षा 1 से 8वीं तक प्रदेश के सभी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम ने यह भी कहा कि कोरोना के संदिग्ध मामलों में आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए, और टेस्टिंग पर भी अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए और मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव और इजाल की सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाए और नियंत्रण के भी प्रभावी इंतजाम किए जाएं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें