बीजेपी सांसद किरोन खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित, मुंबई में चल रहा है इलाज
चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री किरोन खेर मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार के रक्त कैंसर से पीड़ित हैं, और वर्तमान में उनका मुंबई में इलाज चल रहा हैं। चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष और किरोन के सहयोगी, अरुण सूद ने बुधवार (31 मार्च) को एक संवाददाता सम्मेलन में इसका खुलासा किया। सूद ने आगे कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री-राजनेता पिछले साल शुरू हुई बीमारी के इलाज के बाद ठीक हो रहीं हैं। अनुपम खेर, किरन खेर के पति ने भी इस खबर की पुष्टि के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
वेब पर चल रहीं सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया हैं जिसमें पुष्टि की गई कि किरन खेर को ब्लड कैंसर हो गया हैं और उनका इलाज चल रहा हैं। उनके बेटे सिकंदर और उनकी ओर से जारी किए गए बयान में लिखा हैं, "अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर हैं। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें हमें यकीन है कि वह पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी।'' साथ ही उन्होंने लिखा, ''धन्य हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही हैं। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके चाहनेवाले बहुत हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए''
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 1, 2021
बता दें कि अरुण सूद थे जिन्होंने सबसे पहले इस खबर की पुष्टि की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, अरुण सूद ने कहा, “किरण खेर के हाथ में चोट लगने की वजह से वह अस्पताल गई थीं। जहां उन्हें अपने कैंसर पीड़ित होने का पता चला। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें 4 दिसंबर को मुंबई लाया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चला और उन्हें नियमित उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। भले ही वह अपने चार महीने के इलाज के बाद ठीक हो रही है और अब कोकिलाबेन अस्पताल, मुंबई में भर्ती नहीं है।
अभिनेत्री और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर 2014 में राजनीति में तब शामिल हुईं जब वह भाजपा में शामिल हुईं। राजनीति में शामिल होने के बावजूद, उन्होंने ने शोबिज नहीं छोड़ा। वह करण जौहर और मलाइका अरोड़ा के साथ रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के रूप में देखी जाती हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें