Crime
लखनऊ: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का नया घर अब बांदा जेल में होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, मुख्तार अंसारी की घर वापसी तय हो गई हैं, जो पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं। मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल में रखा जाएगा। डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा है कि मुख्तार को बांदा जेल में रखने की पूरी व्यवस्था की गई हैं। उसकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा। मुख्तार को पंजाब से यूपी लाने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम जाएगी। इस मामले पर एक उच्च स्तरीय बैठक भी होगी, जिसमें यूपी लाने के मार्ग पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि मुख्तार को सड़क मार्ग से यूपी लाया जाएगा।
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार की घर वापसी तय, अब बांदा जेल होगा नया ठिकाना
बुधवार, 31 मार्च 2021
0
लखनऊ: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का नया घर अब बांदा जेल में होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, मुख्तार अंसारी की घर वापसी तय हो गई हैं, जो पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं। मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल में रखा जाएगा। डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा है कि मुख्तार को बांदा जेल में रखने की पूरी व्यवस्था की गई हैं। उसकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा। मुख्तार को पंजाब से यूपी लाने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम जाएगी। इस मामले पर एक उच्च स्तरीय बैठक भी होगी, जिसमें यूपी लाने के मार्ग पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि मुख्तार को सड़क मार्ग से यूपी लाया जाएगा।
16 मामले दर्ज हुए
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ कई गंभीर मामले कोर्ट में लंबित हैं। इन मामलों में तुरंत सुनवाई के लिए, यूपी सरकार इसे पंजाब से यूपी में लाना चाहती हैं। लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में दिए गए हलफनामे के अनुसार, मुख्तार के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। इनमें पांच हत्याएं और पांच हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं।
यूपी वापस लाने की तैयारी
मुख्तार अंसारी पहले बांदा की जेल में था। वह MP/ MLA कोर्ट की हिरासत में जेल गया था। पंजाब पुलिस 2019 में दर्ज एफआईआर के आधार पर मुख्तार अंसारी की तलाश में थी। इसलिए वह बांदा जेल पहुंची और जेल प्रशासन ने मुख्तार को पंजाब पुलिस को सौंप दिया। तब से मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में बंद हैं। अब उसे यूपी वापस लाने की तैयारी की जा रही हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें