Ads Right Header

PM मोदी ने शेख हसीना के साथ बंगबंधु-बापू संग्रहालय का किया उद्घाटन


ढाका: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं। कोरोना महामारी  शुरू होने के बाद यह उनका पहला विदेश दौर हैं। आज पीएम मोदी का बांग्लादेश में अंतिम दिन हैं। पीएम ने अपने दिन की शुरुआत यशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना से की, पीएम मोदी ईश्वरपुर गांव स्थित यशोरेश्वरी काली मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इस मंदिर की खासियत यह हैं कि यह भारत और पड़ोसी देशों में स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक हैं। इसके बाद पीएम मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपारा में स्थित बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की समाधि पर गए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय नेता हैं। 
 

दिनभर में कई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को और शेख हसीना संयुक्त रूप से ‘‘बंगबंधु-बापू संग्रहालय’’ का उद्घाटन किया। 

बंगबंधु-बापू संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी और शेख हसीना ने कार्यक्रम में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोक नृत्य और संगीत का लुत्फ उठाया. पीएम मोदी के लिए खास तौर पर स्थानीय कलाकरों द्वारा कई तरह के नृत्य, नाटकों और गानों की प्रस्तुति की गई। 


इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि अगले वर्ष बांग्लादेश आने का निमंत्रण देने के लिये धन्यवाद। आपके साथ बंगबंधु को श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिये गर्व का विषय हैं। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। 

इसके अलावा ढाका स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मारक और राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के बीच भी एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही भारत बांग्लादेश सीईओ फोरम के संदर्भ में भी एक समझौता किया गया। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel