Bengal Elections 2021: पहली बार प्रचार के लिए उतरें मिथुन चक्रवर्ती, चार रोड शो करेंगे
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होने वाला हैं। आज शाम 5 बजे से पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने जा रहा हैं। इसलिए बंगाल में नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो हैं। आज बीजेपी में शामिल हुए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती भी पहली बार चुनाव प्रचार करेंगे। अभिनेता से नेता बने मिथुन आज बंगाल में चार रोड शो करने वाले हैं। गौरतलब है, कि 7 मार्च को मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हुए थे।
कोलकाता: बीजेपी में शामिल हुए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती आज पहली बार बंगाल में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। बता दें कि मिथुन आज बंगाल में चार रोड शो करेंगे। अब पहले चरण के चुनाव से महज 2 दिन पहले मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं।
मिथुन का कार्यक्रम
सुबह 9.05 बजे- बांकुरा जिले के छठना विधानसभा में बंगलार मठ से लेकर, बांग्ला बाजार, बीडीओ ऑफिस होते हुए बंगलार मठ हेलीपैड तक रोड शो करेंगे
सुबह 10.30 बजे- बांकुरा जिले के सलतोरा विधानसभा में बन असुरिया-सलतोड़ा-दुर्लभपुर, बन असुरिया हैलीपैड तक रोड शो करेंगे
दोपहर 2.15 बजे- झारग्राम जिले के झारग्राम विधानसभा में शारदा विद्यापीठ रामकृष्ण से जामदा पेट्रोल पंप तक रोड शो करेंगे
दोपहर 4.10 बजे- बाकुंरा जिले के रायपुर विधानसभा में संरेगा गोविंदपुर पंप मोड से संरेगा चौरास्ता होते हुए इलाहाबाद बैंक मोड तक रोड शो।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें