दिल्ली: होली के दिन 2:30 बजे के बाद शुरू होगी मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी
दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देशभर में 29 मार्च, 2021 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि कई राज्यों में एहतियात के तौर पर होली के सार्वजनिक कार्यकमों पर रोक है लेकिन अपने परिवार संग घर में होली मनाने की छूट है। इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने होली के दिन दोपहर तक सभी रूट की मेट्रो को बंद करने का फैसला किया है। 29 मार्च की दोपहर 2.30 बजे तक रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों की सेवाएं बंद रहेंगी।
Holi Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) March 27, 2021
On Holi (29th March 2021), metro services will not be available till 2:30 PM on all lines of Delhi Metro, including Rapid Metro/Airport Express Line. pic.twitter.com/rMOJrZWWbj
यह जानकारी डीएमआरसी ने शनिवार को अपने एक ट्वीट में दी। जानकारी के मुताबिक होली के दिन दोपहर 2.30 बजे के बाद से मेट्रो सेवा सूचारी रूप से संचालित होगी। बता दें कि होली पर मेट्रो में स्वच्छता और सुरक्षा को देखते हुए डीएमआरसी की तरफ से हर साल यह व्यवस्था की जाती हैं। इसके अतिरिक्त, मेट्रो फीडर सर्विस दोपहर के बाद यह आम दिनों की तरह सामान्य रूप से संचालित होगी। गौरतलब हैं कि होली के मौके पर सड़क सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें