Ads Right Header

सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर लगा प्रतिबंध, घर पर ही मनानी होगी होली

सार्वजनिक-जगहों-पर-होली-खेलने-पर-लगा-प्रतिबंध,-घर-पर-ही-मनानी-होगी-होली

दुनिया भर में कोरोना महामारी को फैले लगभग एक साल हो चुका हैं। ऐसे में एक बार फिर यह महामारी बढ़ रही हैं और लगातार इसके कई मामले सामने आ रहे हैं। इन्हीं सब के बीच देश में होली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में कोरोना होली के रंग को फीका कर सकता हैं। वहीं खबर है कि देश की राजधानी इस को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगामी त्योहारों जैसे होली, नवरात्रि, और आम तौर पर समारोहों के लिए सार्वजनिक उत्सवों पर पाबंदी लगा दी हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों (DM) और संबंधित अधिकारियों को सख्ती से आदेश का पालन करने को कहा गया हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  

वहीं कोरोना को लेकर कई राज्य सतर्क हैं। इसे रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। देश के कई राज्यों ने दिल्ली की तरह  सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर रोक लगा दिया हैं। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ने भी सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने से इनकार किया हैं। अगर आप को अपनी सोसायटी में होली मनानी हैं तो पहले प्रशासन की मंजूरी लेनी पड़ेगी। अधिकतर राज्यों ने पूरी तरह से रोक लगाई हैं। लेकिन सीमित संख्या में होली मनाने दिया जा रहा हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel