4G नेटवर्क पर भी दे रहा हैं स्लो "स्पीड" ? इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का बेस्ट और सिम्पल तरीका
मोबाइल में अगर इंटरनेट स्पीड स्लो है तो कैसे बढ़ाएं स्पीड, अपनाएं ये सिंपल स्टेप्स अगर आप फोन में इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान हैं तो आप बड़ी आसानी से फोन की सेटिंग्स कर मेहज कुछ ही सेकेंड्स में बदलाव करके मोबाइल डेटा की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
आज के बदलते समय में हमारी लाइफ इंटरनेट के बिना अधूरी हैं। फोन से लेकर लैपटॉप तक हर डिवाइस को ऑपरेट करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती हैं। हमारे ज्यादातर काम अब इंटरनेट के जरिए ही होते हैं। ऐसे में अगर आपके फोन में इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाए तो परेशानी होने लगती हैं। कई जगहों में नेटवर्क की समस्या की वजह से भी इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिस की मदद से आप अपने फोन में इंटरनेट स्पीड के बारे में भी जान सकते हैं और इसे बढ़ा भी सकते हैं।
मोबाइल में डेटा स्पीड कैसे चेक करें- आजकल कई फोन में कंपनी की ओर से इंटरनेट स्पीड चेक करने वाला फीचर दिया जा रहा हैं, लेकिन अगर आपके फोन में ये फीचर नहीं है तो इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होगी। आप प्ले स्टोर से इंटरनेट स्पीड मीटर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप ऐप का रिव्यू और रेटिंग देख कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। अब आप इंटरनेट की स्पीड इससे चेक कर सकते हैं।
फोन में ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड
1- फोन को रीस्टार्ट करें- अगर फोन में इंटरनेट स्लो चल रहा हो तो इसके लिए सबसे पहले आपने फोन को रीस्टार्ट कर लें। ऐसा करने पर मोबाइल नेटवर्क को दोबारा से सर्च करता है और इससे डाटा स्पीड बढ़ जाती हैं। अगर आप फोन ऑफ नहीं करना चाहते तो डाटा को एक बार बंद करके दोबारा ओपन कर लें।
2- फ्लाइट मोड ऑन/ऑफ करें- अगर आप फोन को ऑफ किए बिना इंटरनेट की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने फोन को फ्लाइट मोड पर लगा कर भी हटा सकते हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड में सुधार आ जाएगा।
3- डाटा यूसेज चेक करें- कई बार प्रीपेड प्लान्स में डेली डाटा लिमिट खत्म होने पर भी इंटरनेट की स्पीड काफी कम हो जाती हैं। इसलिए इंटरनेट स्लो होने पर अपने फोन में डेटा यूज जरूर चेक कर लें।
4- ऑटो डाउनलोड अपडेट्स को डिसेबल करें- अगर आपके फोन में अभी भी इंटरनेट स्लो चल रहा हैं तो हो सकता हैं आपके फोन में ऐप्स को अपडेटेड करने के लिए प्ले स्टोर पर ऑटो अपडेट ऑन हो। इससे काफी डाटा खत्म हो जाता हैं और इंटरनेट की स्पीड भी कम हो जाती हैं। इसलिए ऑटो अपडेट को सेटिंग पर जा कर इसे बंद कर दें। साथ ही फोन में ऑटो अपडेट को भी बंद रखें इससे भी ज्यादा डेटा कंज्यूम करता हैं। हो सके तो जब आपको फोन अपडेट करना हो तब आप इसे ऑन कर सकते हैं।
5- फोन की नेटवर्क स्पीड बदलें- कई बार फोन की सेटिंग्स में छेड़खानी करने पर भी इंटरनेट की स्पीड कम ज्यादा हो जाती हैं। इसलिए आप इंटरनेट की स्पीड कम होने पर फोन में इंटरनेट की सेटिंग्स को एक बाद बदल कर देख लें।
इसे भी पढ़ें:- बायमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन फीचर देने की तैयारी में है "वॉट्सऐप"




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें