Ads Right Header

ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता को लुभाने की पुरी कोशिश

 ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता को लुभाने की पुरी कोशिश

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी ) प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया हैं। ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र द्वारा जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश की हैं। बता दें कि घोषणा पत्र जारी करने के दौरान उन्होंने अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताया,साथ ही उन्हों ने कहा कि यह घोषणा पत्र मां, माटी, मानुष के लिए हैं। उन्होंने इस घोषणा पत्र को सभी वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद बताया।

ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र में कल्याणकारी योजनाओं का वादा करते हुए विधवा महिलाओं को मई से एक हजार रुपये देने का ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आने पर लोगों को दुआरे योजना के तहत लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाएंगे। ओबीसी और एससी- एसटी के लिए सलाना 12 हजार रुपये और निम्न वर्ग के लोगों को 6 हजार रुपये देने का ऐलान भी ममता बनर्जी ने किया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। हम लोगों ने जो काम किया हैं उसकी तारीफ दुनियाभर में हो रहीं हैं। इस बीच  ममता बनर्जी पीएम मोदी पर भी हमला करने से पीछे नहीं हटी।

इसे भी पढ़े: तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, महिलाओं के पहनावे को लेकर दिया बयान 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel