बबीता फौगाट की बहन ने की आत्महत्या, टूर्नामेंट में मिली थी हार
भारतीय खेल जगत में फौगाट परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। इस बात को नजअंदाज नहीं किया जा सकता की फौगाट परिवार नें भारत को ऐसी दो पहलवान दिए हैं। जिनकी काबिलियत देख देश ही नहीं बल्कि विदेशों के पहलवान भी एक बार हार मानने को तैयार हो जाते हैं। गीता और बबीता फौगाट नाम की दोनों बहनों ने भारतीय कुश्ती के क्षेत्र में काफी नाम कमाया हैं। इन दोनों बहनों ने अपनी काबिलियत के दम पर देश को कई मैडल दिए हैं। इन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए इनकी एक और बहन भी तैयार हो रहीं थी। गीता और बबीता की ममेरी बहन रितिका अभी कुश्ती के क्षेत्र में हाथ आजमा ही रहीं थी। अभी रितिका कुश्ती में आगे बढ़ी ही रहीं थी की एक टूर्नामेंट में मिली हार में वो हार गई कि रितिका ने मौत को ही गले लगा लिया। अभी कई सफर तय करने थे। बता दें कि यह टूर्नामेंट 12 से 14 मार्च के बीच भरतपुर में हुआ था।
बताया जा रहा हैं कि रितिका14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में एक प्वाइंट हार गई थी, उन्हें इस टूर्नामेंट में मिली हार के बाद से ही रितिका सदमें में थी। इससे उभर नहीं पाई और 15 मार्च की रात करीब 11 बजे महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उनकी मौत के बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि रितिका फौगाट गीता और बबीता की तरह ही भारतीय कुश्ती के क्षेत्र में पहलवान बनने की चाह लिए हुए। अपने फूफा पहलवान महाबीर फौगाट की एकेडमी में पिछले पांच साल से प्रशिक्षण ले रहीं थी। रितिका स्टेट चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला में सिर्फ एक अंक के अंतर से हार गई थी।





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें