तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, महिलाओं के पहनावे को लेकर दिया बयान
![]() |
| तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, महिलाओं के पहनावे को लेकर दिया बयान |
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उनके द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर बयान दिया। जिसके बाद उनके द्वारा दिए बयान को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि "मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे।
इसे भी पढ़े: ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता को लुभाने की पुरी कोशिश
उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वो एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे?'' सीएम के इस बयान की TMC सांसद महुआ मोइत्रा, अमिताभ बच्चन की नातिन, नव्या नवेली नंदा समेत कई महिलाओं आलोचना की हैं।
#WATCH मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला NGO चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे?: उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत pic.twitter.com/sGri6pPH7K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
इसे भी पढ़े: एंटीलिया केस में NIA जांच के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई पुलिस कमिश्नर का तबादला




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें