Ads Right Header

देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 39,726 नए केस, 154 लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 39,726 नए केस, 154 लोगों की मौत

देश में कोरोना महामारी के चलते हालात एक बार फिर हालात बेकाबू हो रहें हैं। कोरोना एक बात फिर देश में तेजी से पैर पसार रहा है। देश में बीते 110 दिनों में 39 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं स्वास्थय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 39,726 हजार नए कोरोना केस सामने आए, इस की वजह से मरने अबतक 154 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि 20,762 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी। 

वहीं ताजा आंकड़ों की बात करें तो ये बढ़कर एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 हो गए हैं। कुल एक लाख 59 हजार 370 लोगों की जान जा चुकी हैं। एक करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2 लाख 71 हजार 283 हो गई हैं, यानी कि इतने लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज हो गई हैं। अब तक 3 करोड़ 93 लाख 39 हजार 817 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

देश में कोरोना के हालात को देखते हुए सरकार द्वारा कई कदम उठाएं हैं। इस तेजी से बढ़ रहे मामलों की वजह से कई राज्य सरकारो द्वारा राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया हैं। वहीं, गुजरात में  अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि गुजरात के इन शहरों में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था, लेकिन इसका समय रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक था। 

वहीं पंजाब के रूपनगर जिले में आज रात 11:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। जो अगले आदेश तक मान्य रहेगा। इस बीच महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और ​हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन 21 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ इन्हीं 8 राज्यों में आए थे। पिछले 24 घंटे में यह देश में सामने आए कुल नए केस का 86.39 फीसद है।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel