Exclusive
Political
एंटीलिया केस में NIA जांच के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई पुलिस कमिश्नर का तबादला
बुधवार, 17 मार्च 2021
0
एंटीलिया केस में एनआईए जांच के दौरान उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला कर दिया गया हैं। उनकी जगह अब हेमंत नागराले मुंबई पुलिस का पदभार संभालेंगे, परमविर सिंह को फिलहाल होमगार्ड की जिम्मेदारी दे दी गई हैं।
परमबीर सिंह पर यह कार्रवाई मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वझे की गिरफ्तारी के एक दिन बाद की गई हैं। बता दें कि सचिन वझे को एंटीलिया के विस्फोटक कार कांड में एनआईए ने गिरफ्तार किया हैं। सचिन वझे विभाग में परमबीर सिंह को ही रिपोर्ट करते थे। इसके अलावा परमबीर सिंह की अध्यक्षता वाली रिव्यू कमिटी ने ही विवादास्पद अधिकारी सचिन वझे को 16 साल बाद अदालत के आदेश के खिलाफ जाकर बहाल किया था।
सीएम ठाकरे से मिले थे परमबीर सिंह
तबादले से पहले मंगलवार देर रात परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने भी पहुंचे थे। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोट से भरी कार मिलने के मामले में पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, पुलिस अधिकारी सचिन वझे की भूमिका संदिग्ध रूप से सामने आ रही हैं। मंगलवार को एनआईए ने इस बात की पुष्टि की थी कि सीसीटीवी फुटेज में अंबानी के घर के पास पीपीई किट पहने दिखने वाला संदिग्ध शख्स सचिन वझे हैं। वहीं इससे पहले स्कॉर्पियो में विस्फोटक रखने वाला शख्स बाद में जिस इनोवा कार में सवार हुआ था, वह परमबीर सिंह के ऑफिस के सामने मिली थी। जांच एजेंसी मामले में पुलिस अधिकारियों के कनेक्शन की जांच में जुटी हैं।
क्या था मामला
उद्योगपति मुंकेश अंबानी के घर के पास पिछले महीने कार्मिचेल रोड पर विस्फोटक से लदी एसयूवी बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया था। बाद में रहस्यमयी परिस्थितियों में स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन का शव बरामद किया गया था। इस मामले में हिरेन की पत्नी ने पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वझे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें