Bollywood
नितेश बताते हैं, की जब उन्हें पता चला कि लॉकडाउन अभी बहुत दिनों तक चलने वाला है, तो उन्होंने अपने लेखकों की टीम के साथ मिलकर फिल्म का काम शुरू कर दिया। उन्होंने ये भी कहा की उनकी टीम में काम करने वाले ज्यादातर लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। ऐसे माहौल में हम आपस में मिल नहीं सकते, इसलिए हम सभी वीडियो कॉल के जरिए आपस में विचार-विमर्श करते हैं।
वहीं उन्होंने कहा कोरोना की वजह से शूटिंग के रुक जाने से देश में कई सारी फिल्में प्रभावित हुई हैं। जिसमें कुछ बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में भी शामिल हैं। जो इस साल शुरू होने वाले थे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा, 'यह कहना बहुत मुश्किल होगा कि उनकी ये फ़िल्म 'रामायण' कब तक शुरू होगी? 'ये कहते हुए उन्होंने कहा इस वक्त हर प्रोजेक्ट लगभग देरी से ही शुरू होंगे।'
नितेश ने कहा की वह फ़िल्म को लेकर तैयार हैं, लेकिन फिर भी हम शूटिंग शुरू करने से अभी बहुत दूर हैं। देर भले ही हो रही है, लेकिन फिर भी मैं अपने इस प्रोजेक्ट के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। बता दें कि यह फिल्म 3डी में ही बनेगी।' शुरुआत में खबर थी कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। फिलहाल उन्होंने फ़िल्म स्टार कास्ट को लेकर कुछ नहीं कहा हैं।
'रामायण' फ़िल्म को लेकर डायरेक्टर नितेश तिवारी का बड़ा खुलासा....
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020
0
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है... वहीं इस लॉकडाउन के चलते दर्शकों की मांग के पर दूरदर्शन ने रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण का दोबारा टेलिकास्ट शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को, इन दिनों अपने घर से ही फ़िल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। जहां एक तरफ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।
वहीं उन्होंने कहा कोरोना की वजह से शूटिंग के रुक जाने से देश में कई सारी फिल्में प्रभावित हुई हैं। जिसमें कुछ बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में भी शामिल हैं। जो इस साल शुरू होने वाले थे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा, 'यह कहना बहुत मुश्किल होगा कि उनकी ये फ़िल्म 'रामायण' कब तक शुरू होगी? 'ये कहते हुए उन्होंने कहा इस वक्त हर प्रोजेक्ट लगभग देरी से ही शुरू होंगे।'
नितेश ने कहा की वह फ़िल्म को लेकर तैयार हैं, लेकिन फिर भी हम शूटिंग शुरू करने से अभी बहुत दूर हैं। देर भले ही हो रही है, लेकिन फिर भी मैं अपने इस प्रोजेक्ट के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। बता दें कि यह फिल्म 3डी में ही बनेगी।' शुरुआत में खबर थी कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। फिलहाल उन्होंने फ़िल्म स्टार कास्ट को लेकर कुछ नहीं कहा हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें