Bollywood
कोरोना वायरस को लेकर राम गोपाल वर्मा का भद्दा मज़ाक, लोगों के साथ मना रहे है अप्रैल फूल डे...
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
0
कोरोना वायरस को लेकर आज दुनियाभर में ख़ौफ का माहौल है। इस वायरस से भारत समेत दुनियाभर में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं, और इससे हज़ारों की मौतें हो चुकी हैं, और ये आंकड़ा लागातार बढ़ता ही जा रहा है, वहीं धीरे-धीरे यह वायरस देश के हर राज्य में प्रवेश कर चुका है। अगर देखा जाए तो देश में अबतक 450 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1900 के पार हो गई है। वहीं इस वायरस से अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामलों सामने आए हैं। जिसमें छह दिन का एक शिशु, उसकी 26 वर्षीय मां और एक नर्स शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर 335 हो चुकी है। जबकि 5 लोगों की मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर 16 हो चुकी हैं।
वहीं इस वायरस से लड़ने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे समय में जहां बॉलीवुड के तमाम सितारें लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं, और अपनी क्षमता के अनुसार पीएम केयर्स फंड में दान भी कर रहे है, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा को मजाक सूझ रहा है। वह लोगों के साथ अप्रैल फूल डे मना रहे हैं।
दरअसल, 1 अप्रैल को रामगोपाल ने कोरोना वायरस को लेकर एक भद्दा मजाक किया। बता दें कि उन्होंने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके डॉक्टर ने बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया है।हालांकि इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दूसरा ट्वीट में ये साफ कर दिया की वो झूठ था। बाद में जब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तो उन्होंने ट्वीट कर लोगों से इस बात के लिए माफी भी मांगी हैं।
Previous article
Next article





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें