Exclusive
कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा हैं। वहीं इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन का ऐलान किया है। पर इसका ज्यादा असर मजदूर वर्ग के लोगों में देखने को मिला हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के वजेह से फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसके चलते सभी तरह की शूटिंग को रोक दिया गया हैं, तो वहीं कई फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी पोस्टपोन कर दी गई हैं।
ऐसे में सभी इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए सभी सोशल मीडिया पर लोगों को जागरुक कर रहे हैं साथ ही डोनेशन भी कर रहे हैं। आप को बता दें कि बीते दिनों कई सेलिब्रिटीज़ ने दिल खोल कर डोनेशन किया हैं। वहीं अब डायरेक्टर और प्रोडेयूसर एकता कपूर भी सामने आई है। बता दें कि एकता कपूर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक सहायता के लिए सराहनीय कदम उठाया है।
कोरोना से लड़ने के लिए एकता कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ।
शनिवार, 4 अप्रैल 2020
0
In times like these, we’ve all got to come together. Every contribution, big or small counts. Together, we can and we will tide over this and emerge as a stronger & healthier nation 🙏🏻 #PMCaresFund https://t.co/XCoVdR0uUq
— Ekta Kapoor (@ektarkapoor) March 28, 2020
The only way ahead, is together! #StaySafeStayHealthy pic.twitter.com/OGpygoclXZ
— Ekta Kapoor (@ektarkapoor) April 3, 2020
एकता कपूर ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि वो अपनी एक साल की सैलरी नहीं लेंगी। एक स्टेटमेंट में उन्होंने ये भी बताया, कोरोना का असर अभूतपूर्व है। और उन्होंने कहा, सभी को आगे आकर कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ेगे जिससे उन लोगों की तकलीफ कम हो सके।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें