Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा, 25 हिंदू और 25 मुस्लिम लेंगे हिस्सा
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा के बाद हिंदू और मुसलमानों ने एकता की मिसाल पेश करने के लिए यह ऐलान किया कि आज तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दनों ही समुदायों ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि देश में सांप्रदायिक दंगों को जड़ से खत्म किया जा सके और भाई चारा कायम रहें। हालांकि, जहांगीपुरी इलाके को अभी सुऱक्षा के घेरे में रखा हुआ हैं। ताकि यहां फिर दोबारा हिंसा की घटना न हो जाए। जानकारी के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से भी इस तिरंगा यात्रा को अनुमति दे दी गई हैं। यह यात्रा शाम 6 बजे बड़े ही धूम-धाम से निकाली जाएगी
सीमित लोग ही इस यात्रा में सम्मिलत हो पाएंगे
सूत्रों ने कहा, कुल 50 लोगों को यात्रा में भाग लेने की अनुमति दी गई है, जिसमें 25 हिंदु और 25 मुसलमान शामिल हैं। यह यात्रा कुसल चौक से शुरू होगी और फिर ब्लॉक बी, बीसी बाजार, मस्जिद, मंदिर, जी ब्लॉक, कुशल चौक, भूमि घाट और आजाद चौक पर खत्म होगी। शनिवार की शाम को स्थानीय शांति समिति, अमन समिति के प्रतिनिधियों ने दोनों समुदायों के बीच भाईचारे का संदेश देते हुए कैमरों पर एक-दूसरे से मुलाकात की और गले मिले। अमन समितियों का गठन 1980 के दशक में किया गया था ताकि राष्ट्रीय राजधानी में सभी धार्मिक समारोह एक समुदाय की भावनाओं को आहत किए बिना हो सकें।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें