Ads Right Header

जम्मू-कश्मीर दौरे पर पीएम मोदी, बोले- "जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर पर पहुंचा लोकतंत्र" घाटी को 20 हजार करोड़ की सौगात


राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पीएम मोदी  जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। पीएम आज जम्मू के सांबा जिले के पल्ली गांव से देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान कहा की जम्मू-कश्मीर विकास की नई गाथा लिख रहा है और मैं यहां केवल विकास का संदेश लेकर आया हूं।

पीएम ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके माता-पिता, दादा-दादी और आपके नाना-नानी को जिन मुसीबतों से जिंदगी जीनी पड़ी, अब आपको कभी भी ऐसी मुसीबतों से जिंदगी नहीं जीनी पड़ेगी। और मैं ये करके दिखाऊंगा। 

पीएम ने इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं जल निकायों का कायाकल्प सुनिश्चित करने की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान पीएम अमृत सरोवर नाम से एक नई पहल भी शुरू की गई हैं। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel