Chaitra Navratri Ashtami 2022: आज मनाई जाएगी नवरात्रि की अष्टमी, ऐसे करें `महागौरी` की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Chaitra Navratri Ashtami 2022: चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि हैं। इसे महा अष्टमी भी कहा जाता हैं। नवरात्र के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती हैं। इस दिन मां दुर्गा के इस रूप की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती हैं। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता हैं। इन दोनों दिन लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती हैं। जानते हैं मां की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 9 अप्रैल 2022, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही हैं। अष्टमी तिथि शुक्रवार की रात 11 बजकर 6 मिनट से आरंभ होगी. जो 9 अप्रैल पूरी रात तक रहेगी. दुर्गा अष्टमी का व्रत 9 अप्रैल को रखा जाएगा।
मां माहागौरी की पूजा विधि (mahagauri navratri)
अष्टमी के दिन स्नान कर साफ़ कपड़े पहनें। उसके बाद दुर्गा अष्टमी व्रत करने और मां महागौरी की पूजा करने का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थान पर मां महागौरी या दुर्गा जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर दें। यदि आपने कलश स्थापना किया है, तो वहीं बैठकर पूजा करें। मां महागौरी को सफेद और पीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता हैं। नारियल का भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी महागौरी प्रसन्न होती हैं। नारियल का भोग लगाने से संतान संबंधी समस्या दूर होती हैं। अंत में मां महागौरी की आरती करें।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। News Next 24x7 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें )




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें