UP MLC Election: 27 सीटों पर वोटिंग आज, योगी की अग्निपरीक्षा तो अखिलेश के सामने सीटें बचाने की चुनौती
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में आज (9 अप्रैल) विधान परिषद के लिए मतदान हो रहा हैं। राज्य में स्थानीय निकाय की 36 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 9 सीटें बीजेपी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी हैं। ऐसे में अब 27 सीटों पर आज मतदान होना हैं। इन सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 58 जिलों के 739 बूथों पर 120657 मतदाता करेंगे। इन सीटों पर बसपा और कांग्रेस के मैदान में न होने से सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है जबकि कुछ सीटों पर निर्दलीय के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।
बीजेपी ने सभी 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, सपा 25 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारा हैं तो गाजीपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन कर रही है। इसके अलावा एक सीटों पर सपा की सहयोगी आरलेडी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, राजा भैया की जनसत्ता पार्टी से प्रतापगढ़ सीट पर अक्षय प्रताप सिंह है तो वाराणसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह और आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं।
9 एमएलसी सीट बीजेपी निर्विरोध जीती
36 विधान परिषद सीटों में से 9 सीट पर बीजेपी मतदान से पहले ही जीत दर्ज कर चुकी हैं। बीजेपी ने बदायूं, हरदोई, खीरी, मीरजापुर-सोनभद्र, बुलंदशहर, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, व मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय की निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर लिया हैं एमएलसी चुनाव में सपा के कैंडिडेट ने कुछ सीटों पर अपने नाम वापस ले लिए थे तो कुछ सीटों पर उनके पर्चे खारिज हो गए थे। इसी के चलते बीजेपी 9 सीटों पर वोटिंग से पहले जीत दर्ज करने में सफल रही।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें