Ads Right Header

लाउडस्पीकर विवाद: उद्धव सरकार के कदम के बाद राज ठाकरे ने की पार्टी नेताओं संग मुलाकात, तैयार की गई 3 मई की रणनीति



महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे कल अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के अल्टीमेटम को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिसके तहत तय हुआ कि MNS तीन मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउड स्पीकर लगाकर 'आरती' करेगी। इसके अलावा औरंगाबाद में 1 मई को होने वाली पार्टी की बैठक की तैयारियां और जून में राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य कर दी। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों या धार्मिक समारोहों में लाउडस्पीकर का कोई भी गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज ठाकरे ने राज्य सरकार को 3 मई तक का एक 'अल्टीमेटम' जारी किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकरों को 'चुप' कर दिया जाय या 'हटा' दिया जाए. ऐसा न करने पर मनसे कार्यकर्ता जवाबी कार्रवाई में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकरों पर हनुमान चालीसा बजाएंगे। विभिन्न हलकों से आलोचना के तहत, राज ठाकरे ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह धार्मिक गतिविधियों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि केवल लाउडस्पीकर के उपयोग का विरोध कर रहे हैं, जिसका सभी लोगों के लिए सामाजिक और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel