Ads Right Header

SBI खाता धारक इस नंबर के बिना नहीं निकाल पाएंगे ATM से पैसा, करोड़ों ग्राहकों पर होगा असर

SBI खाता धारक इस नंबर के बिना नहीं निकाल पाएंगे ATM से पैसा, करोड़ों ग्राहकों पर होगा असर

SBI ATM: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर हैं। अगर आपका भी इस सरकारी बैंक में अकाउंट है और आप एटीएम के जरिए पैसों (SBI ATM withdrawal limit) निकालते हैं तो अब से पैसे निकालने के लिए आपको एक खास नंबर की जरूरत होगी।

बिना OTP के नहीं निकलेगा पैसा
आपको बता दें अब एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको एक ओटीपी एंटर करना होगा। उसके बाद ही आप पैस निकाल पाएंगे। बता दें बैंक ने देशभर में बढ़ते फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए इस सुविधा को शुरू किया हैं।

1 जनवरी से शुरू की सुविधा
आपको बता दें बैंक ने ग्राहकों के एटीएम ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए 1 जनवरी 2020 से ओटीपी बेस्ड ट्रांजेक्शन की शुरुआत की हैं। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखना हैं।

SBI ने किया ट्वीट
SBI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि एसबीआई एटीएम पर लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ वैक्सीनेशन हैं। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

आइए आपको बताते हैं कैसे काम करता है सिस्टम

SBI ग्राहक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

ग्राहक इस ओटीपी को एंटर कर एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे

ओटीपी एक चार डिजिट की संख्या होगी, जिससे एक बार ट्रांजेक्शन कर पाएंगे।

कार्ड होल्डर्स को यह अनऑथराइज्ड एटीएम कैश विड्रॉल से बचाएगा।

एंटर करना होगा ओटीपी
इस सुविधा का फायदा लेने के लिए जब आप एटीएम मशीन से पैसा निकालेंगे तब करना होगा. आपको एटीएम मशीन से पैसा निकालते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को एंटर करना होगा उसके बाद ही आप पैसा निकाल पाएंगे।

बैंक समय-समय पर करता है अलर्ट
आजकल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनको रोकने के लिए बैंक ने यह कदम बढ़ाया हैं। इसके अलावा ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखने और फ्रॉड को रोकने के लिए बैंक समय-समय पर ट्वीट और मैसेज भेजकर अलर्ट करता रहता हैं। 

जानें कब होगी ओटीपी की जरूरत?
बता दें अगर आप 10,000 रुपये या उससे ज्यादा पैसे एटीएम से निकालते हैं तो ही आपको ओटीपी की जरूरत होगी। इससे कम राशि को निकालने के लिए आपको ओटीपी की जरूरत नहीं होगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel