CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की अपनी पहली जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चौथी बार मिली हार
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 15 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने इस सीजन में यह पहली जीत दर्ज की हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार चौथी हार हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए हैं। इसके जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 75 रनों की बदौलत 14 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का सही फैसला लिया। चेन्नई ने 25 रन की अच्छी शुरुआत के बाद नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए। मोईन अली ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन की सर्वाधिक पारी खेली।
अम्बाती रायुडू ने 27 गेंदों में 27, कप्तान रवींद्र जडेजा ने 15 गेंदों में 23, ऋतुराज गायकवाड ने 13 गेंदों में 16 और रोबिन उथप्पा ने 11 गेंदों में 15 रन बनाये। महेंद्र सिंह धोनी छह गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की तरफ से वाशिंगटन सुन्दर और टी नटराजन ने दो-दो विकेट हासिल किये।
लक्ष्य का पीछा करते हैदराबाद ने 89 रन की ठोस शुरुआत की। कप्तान केन विलियम्सन 40 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक दूसरे बल्लेबाज के रूप में जब आउट हुए तो हैदराबाद का स्कोर 145 रन पहुंच चुका था और वह जीत के करीब पहुंच चुकी थी। अभिषेक ने 50 गेंदों पर 75 रन की मैच विजयी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। राहुल त्रिपाठी 15 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। निकोलस पूरन पांच रन पर नाबाद रहे।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें