Ads Right Header

पीएम मोदी को मिला "लता दीनानाथ मंगेशकर" अवॉर्ड, बोले- संगीत राष्ट्रभक्ति के शिखर पर ले जाता हैं

पीएम मोदी को मिला "लता दीनानाथ मंगेशकर" अवॉर्ड, बोले- संगीत राष्ट्रभक्ति के शिखर पर ले जाता हैं
Image Source (ANI)

देश की महान गायिका लता मंगेशकर के नाम पर "लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड" की शुरुआत की गई हैं। पहला लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड देश के पीएम और बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी को दिया गया है। लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्य तिथि पर यानी आज (24 अप्रैल) को पीएम मोदी को इस पुरस्कार से नवाजा गया। बता दें कि इससे पहले इस पुरस्कार का नाम लता जी के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर था जो अब बदल कर लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड कर दिया गया हैं।

मुंबई में आयोजित सामारोह में पीएम मोदी ने कहा, "मैं संगीत जैसे गहन विषय का जानकार तो नहीं हूं, लेकिन सांस्कृतिक बोध से मैं ये महसूस करता हूं कि संगीत एक साधना भी हैं, और भावना भी। जो अव्यक्त को व्यक्त कर दे- वो शब्द है। जो व्यक्त में ऊर्जा का, चेतना का संचार कर दे- वो नाद है और जो चेतन में भाव और भावना भर दे, उसे सृष्टि और संवेदना की पराकाष्ठा तक पहुंचा दे- वो संगीत है।"

पीएम मोदी ने कहा कि संगीत से आपमें वीर रस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात् देखा है। पीएम ने आगे कहा मेरे लिए लता दीदी सुर साम्राज्ञी के साथ-साथ मेरी बड़ी बहन भी थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी से अपनी बहन जैसा प्रेम मिला हो, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या होगा?


Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel