National
Jammu Kashmir Encounter: पुलवामा के पाहू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर
रविवार, 24 अप्रैल 2022
0
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की ख़बर सामने आ रही हैं। ख़बर के मुताबिक दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा जिले (Pulwama) के पाहू इलाके (Pahu) में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
इस मुठभेड़ के चलते अब तक तीन आतंकियों को ढेर किया हैं। वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े कुल 3 आतंकवादी अब तक मारे जा चुके हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी हैं।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें