Ads Right Header

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की 3.5 करोड़ की ज़मीन कुर्क, महुआबाग में मां रबिया खातून के नाम था प्लॉट


यूपी के गाजीपुर जिले में प्रशासन ने रविवार को मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी की 3.50 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। महुआबाग स्थित यह प्लॉट मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम पर थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के समर्थकों एवं रिश्तेदारों में हड़कंप मचा है। बता दें कि अब तक मुख्तार अंसारी की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

दोपहर 12 बजे हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई रविवार को दोपहर 12 बजे की गई। इस प्लॉट को कुर्क करने के लिए महुआबाग दोपहर 12 बजे सीओ सिटी ओजस्वी चावला और सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह पहुंचे। नगर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद टीम ने मुनादी कराकर प्लॉट को कुर्क कर लिया। कुर्की के दौरान तहसीलदार अभिषेक राय और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

पिछली साल मुख्तार की पत्नी की संपत्ति कुर्क हुई

बता दें, पिछली साल भी महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल को ध्वस्त कर दिया गया था।

मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी

बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। वाराणसी जोन की पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की संपत्ति कुर्क कर रही है। बीते मार्च के महीने में पुलिस ने मुख्तार के गुर्गे जुगनू वालिया की संपत्ति जब्त कर ली थी। जुगनू वालिया ने बीते साल अक्टूबर महीने में रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर नहीं होने पर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel