Ads Right Header

जहांगीरपुरी हिंसा : मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद गरमाई सियायत, TMC, SP सहित कई दलों के नेता करेंगे दौरा


दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा और उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा गई हैं। इलाके में हालात नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव अब भी दिखाई दे रहा हैं। बता दें कि आज एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन यहां पर पहुंचेगा तो दूसरी तरफ टीएमसी की फैक्ट फाइडिंग टीम भी पहुंच रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम जहांगीरपुरी का दौरा करेगी। बताया जा रहा है कि इस टीम में सभी सदस्य महिला हीं होंगी। छह सांसदों वाला दल पार्टी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि, दिल्ली के जहांगीरपुरी हुई हिंसा की जांच के लिए, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जांच दल आज यानी शुक्रवार को जहांगीरपुरी आएगा।

उन्होंने बताया संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की अगुवाई वाले इस दल में मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन, राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा तथा जावेद अली खान शामिल होंगे। चौधरी ने आरोप लगाया कि पिछली 20 अप्रैल को भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा बुल्डोजर चलाकर जहांगीरपुरी बस्ती को उजाड़ दिया गया हैं। सपा का यह दल इस मामले की जांच करेगा।

क्या हैं पूरा मामला

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की घटना हुई। वहीं उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और हथियार भी चले। यह घटना बीते शनिवार शाम 5 से 5.30 के बीच हुई। उस दौरान शोभायात्रा जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक से शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया।

इधर, जहांगीरपुरी में हुए दंगे के बाद इलाके की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया जा रहा हैं। बुधवार को इस इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया था। कल सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की ओर से अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाए जाने के संबंध में यथास्थिति के निर्देश को अगले आदेश तक बढ़ा दिया हैं । 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel