Ads Right Header

Delhi Schools: कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर स्कूल में होगा क्वारंटीन रूम

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर स्कूल में होगा क्वारंटीन रूम

दिल्ली के स्कूलों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी किया हैं। दिल्ली के स्कूलों में क्वारंटीन रूम उपलब्ध होगा। साथ ही शिक्षक प्रतिदिन छात्रों से और उनके परिवार के सदस्यों में कोविड से संबंधित लक्षणों के बारे में पूछेंगे।  20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक में दिल्ली के स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया था। साथ ही स्कूलों को के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी करने की बात कही गई थी। स्कूलों में स्टूडेंट्स की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए गाइडलाइन जारी कर दिया गया हैं। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य हैं।

सख्ती से किया जाए कोरोना के नियमों का पालन

इसके अलावा दिल्ली के सभी स्कूलों में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। इससे पहले दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि स्कूल में एक भी बच्चा कोरोना पॉजिटिव आता है तो उस विंग को बंद कर दिया जाएगा। स्कूलों को पूरी तरह सैनेटाइज किया जाएगा। थर्मल से स्कैनिंग होगी। स्कूलों में हाथ धोने की भी सुविधा प्रोवाइड कराई जाएगी।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel