Ads Right Header

दिल्ली दंगों ते बाद आज जहांगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर! एक्शन में MCD, मदद के लिए दिल्ली पुलिस से मांगे 400 जवान


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया हैं। फिलहाल जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के चौथे दिन भी पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया हैं। इसी बीच खबर आई है कि जहांगीरपुरी इलाके में 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण पर अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा। एमसीडी ने इस दौरान दिल्ली पुलिस से 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा हैं।

दरअसल दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में लंबे समय से अतिक्रमण को हटाने की मांग उठ रही थी। वहीं  शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया हैं। फिलहाल नार्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से एक निर्देश जारी करते हुए बताया गया है कि एमसीडी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एमसीडी ने दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा हैं।

बता दें कि बीजेपी की स्थानीय निगम पार्षद गरिमा गुप्ता पहले से ही जहांगीरपुरी में बांग्लादेशी लोगों के कब्जे और अतिक्रमण को हटाने की मांग  कर रही हैं। अब इन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी नगर निगम ने इस इलाके में अतिक्रमण को हटाने की कोशिश की थी। लेकिन बांग्लादेशी मुसलमानों की ओर से किए गए विरोध को देखते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका था।

फिलहाल जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस इलाके में लगातार छापेमारी करते हुए गिरफ्तारियां कर रही हैं। पुलिस ने अभी तक मामले में कुल 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इलाके में शांति व्यवस्था की बहाली के लिए इलाके में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है जो स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel