Ads Right Header

गुजरात के जामनगर में रखी गई WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला, जानें इसके बारे में, इसलिए पड़ी जरूरत

गुजरात के जामनगर में रखी गई WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला, जानें इसके बारे में, इसलिए पड़ी जरूरत

गुजरात के जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी गई है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा मॉरिशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस घेब्रेयसस भी उपस्थित रहे। ये दुनियाभर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक आउटपोस्ट केंद्र होगा। यह वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।

क्या है ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (GCTM)

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (GCTM) पारंपरिक चिकित्सा के लिए एक ज्ञान केंद्र है। डब्ल्यूएचओ की समग्र पारंपरिक चिकित्सा रणनीति के हिस्से के रूप में यह वैश्विक स्वास्थ्य और सतत विकास के लिए पारंपरिक चिकित्सा के योगदान को अनुकूलित करने के लिए साक्ष्य और सीखने, डेटा और विश्लेषण, स्थिरता और इक्विटी और नवाचार और प्रौद्योगिकी पर एक रणनीतिक ध्यान केंद्रित करता है। ये भारत सरकार के समर्थन से स्थापित किया जा रहा है। 

सेंटर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक के नेतृत्व के दृष्टिकोण को दर्शाता है कि पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए एक गेम चेंजर होगा। डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन में प्रमुख निवेशक के रूप में भारत ने सेंटर की स्थापना, बुनियादी ढांचे और संचालन का समर्थन करने के लिए अनुमानित यूएस 250 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें 2024 में एक नए भवन और परिसर के लिए जामनगर में 35 एकड़ भूमि, एक अंतरिम कार्यालय और 10 साल की प्रतिबद्धता के साथ GCTM परिचालन लागत के लिए समर्थन शामिल है। 

ये है उदेश्य

जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन पारंपरिक चिकित्सा में वैश्विक परंपराओं और आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति को प्रदर्शित करने वाली एक सुलभ, पर्यावरण के अनुकूल और इंटरैक्टिव फैसिलिटी होगी। डॉ. टेड्रॉस घेब्रेयसस ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और जोर देकर कहा कि नया केंद्र पारंपरिक चिकित्सा के साक्ष्य आधार को मजबूत करने में मदद करेगा, जो इसका सहारा लेने वाले लाखों लोगों की मदद करेगा। यह नया केंद्र पारंपरिक चिकित्सा के साक्ष्य आधार को मजबूत करने के लिए विज्ञान की शक्ति का दोहन करने में मदद करेगा। इसके माध्यम से दुनियाभर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का उपयोग करना है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel