CCSU Meerut: अब स्नातक पाठ्यक्रमों में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम, अब बैक पेपर और सुधार के लिए नहीं होगी कोई परीक्षा
कॉलेजों में अब स्नातक पाठ्यक्रमों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। मेरठ सहित प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकाम के प्रथम तीन वर्ष में यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद छात्र- छात्राओं की मार्कशीट पर अंक और श्रेणी की जगह ग्रेड प्वाइंट दिए जाएंगे। ग्रेडिंग प्वाइंट लागू करने को लेकर अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने मेरठ सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति और उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र जारी कर दिया हैं। इस आदेश के बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी के दिशा निर्देश के आधार पर बदलाव किए जाएंगे।
यह रहेगी व्यवस्था
मार्कशीट पर अंक 10 ग्रेड प्वाइंट में दिखेंगे। 33 प्रतिशत पर उत्तीर्ण होंगे मुख्य और माइनर विषयों का हर कोर्स और पेपर में 33 प्रतिशत अंक पाने पर अभ्यर्थी उत्तीर्ण माने जाएंगे। करीकुलर कोर्स और तीसरे वर्ष के माइनर प्रोजेक्ट में 40 प्रतिशत अंक पाने पर उत्तीर्ण होंगे। चार कौशल विकास कोर्स में भी 40 प्रतिशत अंक पाने पर उत्तीर्ण माने जाएंगे।
बैक पेपर और सुधार के लिए परीक्षा नहीं होगी।
आंतरिक परीक्षा में बैक पेपर और सुधार के लिए परीक्षा नहीं होगी। केवल सेमेस्टर को बैक पेपर परीक्षा के रूप में देने की सुविधा दी जाएगी। कोई भी छात्र एक साथ दो पूरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे सकेगा। इसी सत्र से लागू होगी व्यवस्था यूजीसी के दिशा निर्देश पर आधारित नई शिक्षा नीति में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कमेटी की बैठक की जाएगी।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें