दिल्ली: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर घटना को दिया अंजाम
दिल्ली के गाजीपुर इलाके में देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात भाजपा नेता को उनके घर के बाहर गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने पहले उन्हें बहाने से घर से बाहर बुलाया, उसके बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसाई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो हुए। परिवार ने गंभीर हालत में जीतू चौधरी को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसा कहा, जा रहा है कि उन्हें चार से पांच गोलियां लगी हैं। जीतू भाजपा के मयूर विहार जिले के मंत्री थे।
उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी था। आशंका जताई जा रही है कि कारोबार के कारण उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस पूरे मामले में जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जीतू चौधरी अपने परिवार के साथ घड़ोली डेयरी फार्म में रहते थे। परिवार में पत्नी, दो बच्चों के साथ दो भाई व अन्य सदस्य हैं। जीतू बीते कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए थे, जिला मंत्री से पहले वह जिले में प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा था। परिवार का कहना है कि रात को जीतू अपने घर पर मौजूद था। करीब सवा आठ बजे घर के बाहर मोटरसाइकल सवार दो से तीन लोग आए। किसी बाहने उन्हें घर से बाहर बुलाया गया। जैसे ही वह घर से बाहर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी. बदमाश उनके सिर, सीने और हाथ पर गोलियां मारने के बाद फरार हो गए।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें