ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। गुजरात में उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि पीएम के रूप में यह उनका पहली भारत दौरा हैं। हालांकि वे प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आ रहे हैं फिर भी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बोरिस जॉनसन की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा हैं।
बोरिस जॉनसन ने अहमदाबाद से अपनी यात्रा शुरू की हैं। यहां उनका प्रमुख व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मिलने का भी कार्यक्रम है। भारत के फलते-फूलते वाणिज्यिक, व्यापार और लोगों के संबंधों पर चर्चा करने का कार्यक्रम है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह बोरिस जॉनसन राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे और बाद में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
22 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। यहां दोनों नेताओं के बीच यूके और भारत की रणनीतिक रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे। इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक में घनिष्ठ साझेदारी को बढ़ावा देना और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर के साथ भी बातचीत करेंगे। उसी दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्ष हैदराबाद हाउस में प्रेस बयान जारी करेंगे।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें